फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कंपनी में काम करने के लिए नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए मिलते हैं 5 लाख रुपये

Mon, 21 May 2018 10:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
bosses bribe workers to take vacation in US software company
holiday
अभी तक आपने ये सुना होगा कि अगर आप अवकाश यानी छुट्टी करते हैं तो आपकी तनख्वाह में से पैसे काट लिए जाते हैं, लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसी भी कंपनी है जहां छुट्टियां मनाने के लिए पैसे मिलते हैं। 
bosses bribe workers to take vacation in US software company
holiday

दरअसल, यूएस की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में छुट्टी लेना बड़ा गंभीर काम माना जाता है। यहां हर काम करने वाले कर्मचारी-अधिकारी को हर साल 7,500 डॉलर यानी करीब पांच लाख रूपए छुट्टी लेने के लिए बोनस मिलते हैं। लेकिन इसके साथ शर्त यह होती है कि इस दौरान आपको कंपनी के कामकाज से बिल्कुल दूर रहना होगा। अगर आप इस नियम को तोड़ते हैं तो आपको दिया गया पैसा काट लिया जाता है।

bosses bribe workers to take vacation in US software company
holiday
यह कंपनी अमेरिका के डेनवर शहर में है, यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। इस कंपनी के नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को छुट्टी लेना अनिवार्य है। इतना ही नहीं अगर आप छुट्टियों के दौरान ऑफिस का कोई काम करते हैं तो फिर आपके पैसे कटना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bosses bribe workers to take vacation in US software company
holiday

इस कंपनी का नाम है फुलकॉन्टैक्ट्स।कंपनी के फाइनेंस और ऑपरेशन डायरेक्टर जेनेट रसल के मुताबिक, जब वह छुट्टी पर होती हैं तो मोबाइल, ईमेल एप्लिकेशन आदि को डिलीट कर देती हैं और अपने लैपटॉप को एक कोने में डाल देती हैं। यही उनकी कंपनी की पॉलिसी भी है। वह बताती हैं, जब हम वर्क लाइफ बैलेंस की बात करते हैं, तो हम इसे पूरा करके भी दिखाते हैं जिसका यह सबूत है।

विज्ञापन
bosses bribe workers to take vacation in US software company
holiday
यह कंपनी अपने कर्मचारियों को हर साल बोनस के तौर पर करीब पांच लाख रुपये का भुगतान करती है। बस शर्त यह है कि इस दौरान अपने काम को बिल्कुल दूर रखना है। कंपनी का मानना है कि इससे कर्मचारियों के अंदर एक नई ऊर्जा आती है और वह अपने काम पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। कंपनी का कहना है कि छुट्टियों से वापस आने के बाद कर्मचारी फिर से अपने टारगेट को पूरा करने में लग जाते हैं और बेहतर परिणाम देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed