फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंसान भी हो सकते हैं जानवरों के बेस्ट फ्रेंड्स, तस्वीरें

Sat, 19 Mar 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 19 Mar 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
bond of people with animals, best stories
- फोटो : oddee

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है कंबोडिया में रहने वाले छोटे से बच्चे ओर्न संबत का। ओर्न कोमरियम नाम के अजगर का ब्रेस्ट फ्रेंड है। ये अजगर 16 फीट लंबा है और ओर्न के साथ उनके घर पर ही रहता है। वो ओर्न के साथ तब से है जब वो सिर्फ तीन महीने का था।  

bond of people with animals, best stories
- फोटो : oddee
ये कहानी है एक ऐसी पेंग्विन की जो उसकी जान बचाने वाले शख्स से मिलने हर साल पांच हजार मील की दूरी तय करके तैरकर पहुंचती है। जाओ परीरा के लिए ये पेंग्विन उसके बच्चे की तरह है। हर साल जाओ भी इस पेंग्विन का इंतजार ब्राजील के एक बीच पर करते हैं।
 
bond of people with animals, best stories
- फोटो : oddee
ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें छत या समुद्र के किनारे या फिर सड़कों पर जानवरों को कुछ ना कुछ खिलाते रहने का शौक होता है। आठ साल की बच्ची गाबी मन्न वॉ‌‌‌शिंगटन में रहती है और हर दिन कौओें को कुछ ना कुछ खिलाती हैं। इसके बदले में ये कौवें उसके लिए हर दिन कोई ना कोई चीज गिफ्ट में लाते हैं। फिर चाहे वो कोई बटन हो या फिर प्लास्टिक का टुकड़ा, हर दिन वो भी अपने मुंह में कुछ ना कुछ दबाए पहुंचते हैं और उसे गाबी को दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bond of people with animals, best stories
- फोटो : oddee
1969 में जॉन रेंडल और ऐस बर्ग ने एक शेर के बच्चे की जान बचाई थी। इन दोनों ने इस शेर के बच्चे को अपने लंदन वाले घर में रखा और पाला। जब उन्हें लगा कि अब उसे जंगलों में छोड़ देना चाहिए, तो वो उसे अफ्रीका के जंगलों में छोड़ आए। कई सालों बाद इन दोनों दोस्तों को लगा ‌कि उन्हें उस शेर के बच्‍चे से जाकर मिलना चाहिए जो अब तक बड़ा हो गया होगा। उन्हें विश्वास नहीं हुआ ‌कि जैसे ही वो जंगल पहुंचे, उस शेर ने उन्हें पहचान लिया और फिर ऐसे मिला जैसे कई सालों से रोज मिलता है।
विज्ञापन
bond of people with animals, best stories
- फोटो : oddee
जानवरों की मदद कीजिए और बहुत संभावनाएं हैं कि वो आपको भूलेंगे नहीं। जी हां, ये भी एक ऐसा ही मामला है जहां एक ब्रिटिश पर्यवक्षक डामियन एसपिलन गोरिल्ला को बचाने और उन्हें जंगलों में छोड़कर लाने का काम करते हैं। पांच साल पहले उन्होंने एक गुरिल्ला को बचाकर जंगल में छोड़ा था। 2014 में उन्होंने गेबन के एक जंगल रिजर्व में जाकर उसी गुरिल्ला से मिलने की सोची। उन्हें हैरत हुई इस बात पर कि जब वो वहां गए तब वो गुरिल्ला खुद ही उनके पास आया और गले लगाकर उनकी गोद में ऐसे बैठा जैसे रोज ही बैठता रहा हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed