{"_id":"59b62c444f1c1be87f8b5bcd","slug":"bizarre-news-of-bus-conductor-fined-for-letting-pigeon-travel-without-ticket-in-tamil-nadu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रा कर रहा था कबूतर, खतरे में पड़ गई बस कंडक्टर की नौकरी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बिना टिकट यात्रा कर रहा था कबूतर, खतरे में पड़ गई बस कंडक्टर की नौकरी
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Pigeon
- फोटो : TTPM
तमिलनाडु में एक बस कंडक्टर को सिर्फ इसलिए नोटिस थमा दिया गया क्योंकि उसने कबूतर को बिना टिकट यात्रा करने दिया। मामले की जांच भी जारी है और अगर कंडक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Pigeon
- फोटो : Rebrn.com
यह घटना उस वक्त घटी जब राज्य परिवहन निगम की बस हरूर से एलावडी की ओर जा रही थी। बीच रास्ते टिकट चेक करने वाले कर्मी बस पर चढ़े और यात्रियों की टिकट की जांच करने लगे...
पढ़ें: 10 सेकेंड्स में 7 बोतल बीयर पी गया यह शख्स, अपनाई थी यह ट्रिक
पढ़ें: 10 सेकेंड्स में 7 बोतल बीयर पी गया यह शख्स, अपनाई थी यह ट्रिक
Bus
तभी टिकट चेक करने वाले कर्मियों की नजर कबूतर पर पड़ी। खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा यह कबूतर जिस यात्री के साथ पाया गया वह शराब के नशे में चूर था।
पढ़ें: 3D प्रिंटर से पहली बार बनाई गई इंसानों की हड्डी
पढ़ें: 3D प्रिंटर से पहली बार बनाई गई इंसानों की हड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन
bus stop
'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के अनुसार जब कंडक्टर से पूछा गया कि उसने कबूतर का टिकट क्यों नहीं काटा, तो उसने बताया कि जब वह यात्री बस में चढ़ा था तो उसके साथ कबूतर नहीं था।
पढ़ें: इतना गुड लुकिंग है यह टीचर, डर के मारे स्कूल ने नौकरी से निकाला
पढ़ें: इतना गुड लुकिंग है यह टीचर, डर के मारे स्कूल ने नौकरी से निकाला
विज्ञापन
Pigeon
- फोटो : Wikipedia
टिकट चेक करने वाले इंस्पेक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि अगर यात्री के साथ कोई जानवर या पक्षी भी बस पर सवार होता है तो उसका भी टिकट लेना अनिवार्य है। हालांकि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक, 'अगर कोई यात्री 30 से ज्यादा कबूतर के साथ बस की यात्रा करता है तो उसे टिकट का एक-चौथाई दाम अलग से चुकाना होगा। लेकिन नियम में सिर्फ एक कबूतर के साथ यात्रा करने पर टिकट लेने का प्रावधान नहीं है।'