फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा देश जहां के भिखारियों को ऐसी मिली कैशलेस की सीख, अब डिजिटलाइज हुई भीख

Wed, 04 Jul 2018 06:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Beggars use digital machine for accepting cashless payment in China
beggar
अगर आपसे सड़क पर कोई भिखारी मोबाइल पेमेंट के जरिए भीख मांगने लगे तो चौंकना मत क्योंकि ऐसा होना शुरू हो गया है। जी हां, पड़ोसी देश चीन में ऐसा हो रहा है। जहां भारत में बीते कुछ साल से डिजिटल इंडिया व कैशलैस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए मुहिम जारी थी वहीं चीन में भिखारी मोबाइल पेमेंट यूज करके भीख मांग रहे हैं।इस मामले में चीन काफी आगे बढ़ चुका है।
Beggars use digital machine for accepting cashless payment in China
beggar
चीन के भिखारी मोबाइल पेमेंट जैसी डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि इससे भिखारियों को ज्यादा भीख मिल रही है। चीन के पर्यटन स्थलों और सबवे स्टेशनों के आसपास ऐसे तमाम भिखारी देखे जा सकते हैं, जो डिजिटल पेमेंट या क्यूआर कोड सिस्टम से लैस होते हैं। 
Beggars use digital machine for accepting cashless payment in China
beggar
असल में डिजिटल पेमेंट होने का एक फायदा यह भी है कि जिन लोगों के पास छुट्टे नहीं होते वे भी भीख दे सकते हैं। फुटकर का चक्कर न होने की वजह से भिखारियों को ज्यादा भीख मिलती है। ऐसे में कोई ये बहाना ही नहीं बना पाता कि उनके पास छुट्टे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beggars use digital machine for accepting cashless payment in China
beggar
चीन में भिखारी क्यूआर कोड वाले कटोरे लेकर घूमते मिल जाएंगे। भिखारी लोगों से यह अनुरोध करते हैं कि वे अलीबाबा ग्रुप के अलीपे या टैन्सेंट के वीचैट वॉलेट के माध्यम से इन कोड को स्कैन कर उन्हें भीख दान में दे सकते हैं।

 
विज्ञापन
Beggars use digital machine for accepting cashless payment in China
beggar
सिर्फ इतना ही नहीं चीनी चैनल बता रहे हैं कि इस पूरी व्यवस्था में बाजार आकर जुड़ गया है जहां कई तरह के स्पांसर्ड कोड चलन में आ गए हैं। अगर अब भिखारियों को कोई कुछ न भी दे तो बस सिर्फ उसके स्पांसर्ड क्यूआर कोड को स्कैन कर दे, तो भी इससे उन्हें कुछ न कुछ रकम मिल जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed