{"_id":"5b8652b542c792464c73e690","slug":"baby-hand-out-of-the-uterus-and-doctors-refer-pregnant-woman-to-another-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भाशय से बाहर निकल आया था बच्चे का हाथ, ऐसी थी मां की हालत फिर भी कर दिया रेफर...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
गर्भाशय से बाहर निकल आया था बच्चे का हाथ, ऐसी थी मां की हालत फिर भी कर दिया रेफर...
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Embryo
छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां एक महिला के प्रसव के दौरान डॉक्टरों द्वारा लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। मीडिया रिपोर्टों की माने तो यहां करगी रोड निवासी सरिता के पेट में दो जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
women
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सोमवार सुबह जब उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचे। जहां उनमें से एक नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे नवजात का हाथ गर्भाशय से बाहर आ गया। मामला गंभीर होते देखकर स्थानीय चिकित्सक ने महिला को नवीन जिला अस्पताल स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र रेफर कर दिया।
women
इस दौरान स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में तीन चिकित्सक आपस में चर्चा कर रहे थे कि तभी गर्भवती महिला परिजनों संग अस्पताल पहुंची। एक महिला चिकित्सक ने फौरन गर्भवती को ओटी में ले जाकर उसकी जांच की। इसके बाद ऑपरेशन करना छोड़ महिला के पड़ोसी के हाथ में सिम्स रेफर किए जाने का कागज थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
women
इस दौरान गर्भवती प्रसव के लिए दर्द से तड़पकर चींखती रही, लेकिन किसी को भी तरस नहीं आया। आखिरकार उसे यहां से भी सिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि किसी भी गर्भवती को रेफर किए जाने के संबंध में ओपीडी में बैठी स्त्री रोग विशेषज्ञों से पूछा जाना जरूरी होता है। इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
d
आखिरकार महिला का ऑपरेशन सिम्स में हुआ। दोपहर 1.35 के करीब सरिता सिम्स पहुंची। यहां गायनिक विभाग की चिकित्सकों ने उसकी जांच की। महिला व नवजात की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे तत्काल इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर शिफ्ट कर दिया गया। यहां गर्भवती का ऑपरेशन किया गया।