फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान राम के बाद आए उड़ते हुए हनुमान, एंग्री बजरंगबली से चर्चा में आया था ये आर्टिस्ट

Fri, 03 Aug 2018 06:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Angry Hanuman Photo Fame Artist Karan Acharya Release Flying Hanuman
Angry Hanuman

करीब तीन साल पहले कर्नाटक के एक आर्टिस्ट करण आचार्य ने गुस्से वाले हनुमान जी की फोटो बनाई थी। वह तस्वीर इतनी चर्चित हुई कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसका जिक्र करने से खुद को रोक नहीं पाए। यही नहीं, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बनाई थी। वहीं, कई लोगों ने कार और बाइक पर इसका स्टीकर लगवाया। अब करण ने हनुमान जी की एक और तस्वीर तैयार की है।

Angry Hanuman Photo Fame Artist Karan Acharya Release Flying Hanuman
Hanuman

इस तस्वीर में हनुमान जी का चेहरा नहीं दिख रहा। उनके बिखरे बाल और पीठ दिख रही है। आसमान लाल नजर आ रहा है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसा हनुमान जी उड़ रहे हैं। हालांकि, कई लोग इसे भगवान शिव या राम की फोटो मान रहे हैं। शुक्रवार सुबह करण ने खुद ट्विटर पर इस तस्वीर को पोस्ट किया। 

Angry Hanuman Photo Fame Artist Karan Acharya Release Flying Hanuman
Lord Rama

दो दिन पहले करण आचार्य ने भगवान राम की फोटो शेयर की थी। उन्होने कहा,'जब भगवान राम का चेहरा देखता हूं मुझे शांति का एहसास होता था। मेरी रचना ना तो उनका रौद्र रुप दिखाता है ना सौम्य स्वरूप, मगर यह उन दोनों के बीच का है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Angry Hanuman Photo Fame Artist Karan Acharya Release Flying Hanuman
Karan Acharya

करण आचार्य अपनी पत्नी पूजा, साले गुरदीप और दोस्त हवीश के साथ मिलकर बंगलुरू में कंपनी चलाते हैं। गुस्से वाले हनुमान की तस्वीर के बारे में उन्होंने बताया, 'उस तस्वीर को लोग इतना पसंद करेंगे, हमने सोचा नहीं था। 2015 में मेरे गांव के कुछ लड़कों ने मुझसे गुजारिश की थी कि मैं गणेश चतुर्थी के झंडे के लिए कोई तस्वीर बनाऊं। तभी मैंने वह तस्वीर बनाई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed