आप अपने मोबाइल को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। आपने उसके हर सिस्टम की जांच कर रखी है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मोबाइल फोन को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में मोबाइल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है। इन बातों के बारे में हमें जानकारी नहीं होती लेकिन मुसीबत के समय यह मददगार साबित होती है। आखिर क्यों ये मैसेज वायरल हो रहा है...क्या सच में इस मैसेज का उपयोग जरूरी है...
वायरल: कार लॉक हो तो बिन चाबी खुल सकती है, जानिए मोबाइल से मिलने वाली 4 आपात सुविधाएं
इमरजेंसी नंबर
दुनिया भर में मोबाइल का इमरजेंसी नंबर 112 है। अगर आप मोबाइल की कवरेज क्षेत्र से बाहर हैं तो 112 नंबर डायल कर उस क्षेत्र के नेटवर्क को सर्च कर लें। जरूरी बात यह है कि यह नंबर तब भी काम करता है जब आपका की पैड (Keypad) लौक हो।
बैटरी अभी बाकी है
मोबाइल में जब बैटरी लो दिखाए और उस दौरान जरूरी कॉल करनी हो, ऐसे में आप *3370# डायल करें। आपका मोबाइल फिर से शुरू हो जाएगा और आपके सेलफोन की बैटरी में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। जब आप अपने मोबाइल को दोबारा सामान्य तरीके से चार्ज करेंगे तो यह चार्जिंग का प्रोसेस उसी जगह से शुरू होगा जहां पर चार्ज खत्म हुआ था।
मोबाइल चोरी होने पर
मोबाइल फोन चोरी होने की स्थिति में सबसे पहले जरूरत होती है फोन को निष्क्रिय करने की ताकि चोर उसका दुरुपयोग न कर सके। अपने फोन के सीरियल नंबर को चेक करने के लिए *#06# दबाएं। इसे दबाते ही आपकी स्क्रीन पर 15 डिजिट का कोड नंबर आएगा। इसे नोट कर लें और किसी सुरक्षित स्थान पर लिख रख दें। जब आपका फोन खो जाए उस दौरान अपने सर्विस प्रोवाइडर को ये कोड देंगे तो वह आपके हैंड सेट को ब्लॉक कर देगा।
कार की चाबी खोने पर
अगर आपकी कार की रिमोट की लेस एंट्री है और गलती से आपकी चाबी कार में बंद रह गई हो और दूसरी चाबी घर पर हो तो आपका मोबाइल काम आ सकता है। घर में किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन पर कॉल करें। घर में बैठे व्यक्ति से कहें कि वह अपने मोबाइल को होल्ड पर रखकर कार की चाबी के पास ले जाएं और चाबी के अनलॉक बटन को दबाएं। वहीं आप अपने मोबाइल फोन को कार के दरवाजे के पास रखें। दरवाजा खुल जाएगा। ये भले ही अजीब है पर बिल्कुल सच है।