फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सऐप पर देखा सांप तो डॉक्टर अंदर से गया कांप, मरीज को लगा दिए 80 इंजेक्शन

Sun, 15 Jul 2018 02:24 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
after seeing snake in whatsapp doctor pushed 80 injections
Snake

जहरीले सांप के डसने के तुरंत बाद अगर इलाज नहीं किया गया तो जान जाना कोई बड़ी बात नहीं होती। ऐसे में ये जरूरी है कि इलाज तुरंत शुरू हो और किस सांप ने काटा है इसकी भी जानकारी हो ताकि सही से इलाज किया जा सके। हाल ही में एक घटना ने सबको दंग करके रख दिया। व्हाट्सऐप पर सांप का फोटो देखने के बाद जिसे सांप ने डसा था उसे 80 इंजेक्शन लगाए गए। 

after seeing snake in whatsapp doctor pushed 80 injections
me

28 वर्षीय मंगल पिता शांताराम को तिरला विकासखंड के ग्राम अंजनाई में सुबह सांप ने डस लिया था। इसके बाद उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया लेकिन जब मंगल को पेट दर्द होने लगा तो उसके परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने स्थिति गंभीर देखते हुए मंगल और उसके साथ के लोगों से सांप के बारे में पूछताछ की। 

after seeing snake in whatsapp doctor pushed 80 injections
demo pic

इसके बाद जब व्हाट्सऐप पर सांप का फोटो देखा गया तो मालूम पड़ा कि वह बहुत खतरनाक एवं जहरीला सांप है। सांप की प्रजाति को देखते ही डॉक्टरों ने तुरंत उस शख्स को इंजेक्शन लगाना शुरू किया। वैसे तो सांप के डसने पर 30 इंजेक्शन में मरीज ठीक हो जाता है लेकिन यहां पर 80 इंजेक्शन लगाकर मरीज की जान बचाई गई। डॉक्टरों की मानें तो यदि कुछ घंटे की देरी हो जाती तो शायद मंगल की जान जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after seeing snake in whatsapp doctor pushed 80 injections
snake

मंगल मूलरूप से जीराबाद का रहने वाला है। वह प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तिरला विकासखंड के ग्राम अंजनाई में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है। रात को ग्राम अंजनाई में ही वह सोया हुआ था। सुबह उसे अचानक से सांप ने डस लिया। मंगल ने पास ही में सांप को बैठा हुआ देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने सांप को मार दिया। 

विज्ञापन
after seeing snake in whatsapp doctor pushed 80 injections
snake

डॉक्टर ने सांप के बारे में जानकारी ली तब मंगल के साथ के लोगों ने व्हाट्सऐप पर उसकी फोटो डॉक्टर को दिखाई। इस दौरान मंगल की आंख बंद होने लगी थी और सांसें उखड़ने लगी थीं। डॉक्टर ने बताया कि फोटो देखने पर पता लगा कि यह सांप विषैली प्रजाति का है। साधारण श्रेणी के सांप में इस तरह की स्थिति नहीं बनती है। मंगल का अभी भी इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed