{"_id":"59abab8d4f1c1bf6278b4f75","slug":"after-blue-whale-hot-water-challenge-is-taking-children-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:30 AM IST
Hot Water Challenge
- फोटो : THV11
अभी ब्लू वेल चैलेंज का खौफ अभिभावकों के मन से निकला भी नहीं था कि इंटरनेट बच्चों की जान लेने वाला एक और खेल के साथ हाजिर है। इसका नाम है हॉट वॉटर चैलेंज
Hot Water Challenge
हॉट वाटर चैलेंच के तहत बच्चे अपने दोस्त पर खौलता हुआ पानी फेंक रहे हैं या फिर किसी दोस्त को गर्म पानी पीने पर मजबूर कर रहे हैं। अब तक इस खेल के कारण कई बच्चे जख्मी हो चुके हैं वहीं आठ साल की मासूम की जान भी जा चुकी है।
Hot Water Challenge
- फोटो : THV11
हाल ही में अमेरिका के अरकनसास में 15 साल का लड़का जब सो रहा था, तभी उसके कुछ दोस्तों ने रात के तीन बजे उसके गले पर गर्म पानी डाल दिया। वह हड़बड़ा का उठ गया और जोर-जोर से चीखने लगा। उसका गला बुरी तरह जल गया था और स्किन भी निकल गई थी।
विज्ञापन
Hot Water Challenge
- फोटो : THV11
इससे पहले न्यूयॉर्क में भी 11 वर्षीय बच्ची पर उसके दोस्तों ने गर्म पानी फेंक दिया था जिसके बाद उसका चेहरा, गला और छाती बुरी तरह झुलस गया। मामले में 12 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया गया।
Hot Water Challenge
- फोटो : THV11
अमेरिका के ही फ्लोरिडा में आठ साल की बच्ची ने दोस्तों के उकसाने पर स्ट्रॉ से गर्म पानी पी लिया जिसके कुछ महीनों बाद उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि खौलता हुआ पानी पीने के कारण उसका गला बुरी तरह जल गया था। जिस दिन उसकी मौत हुई उसने कहा था कि वह सांस नहीं ले पा रही है।