यास्मीना अली एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। इन दिनों वह सुर्खियों में हैं। वजह है उनके वह खुलासे जो उन्होंने अपने बचपन, धर्म छोड़ने और एडल्ट फिल्मों में काम करने को लेकर किए हैं। वेबसाइट स्पेक्टयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अफगानिस्तान से ब्रिटेन और फिर पोर्न फिल्म इंडस्ट्री तक के अपने सफर के बारे में बात की है...
एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए छोड़ दिया धर्म, आपबीती चौंका देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यास्मीना अली मूल रूप से अफगानिस्तान से हैं। जब वह 9 साल की थीं, तब उनका परिवार ब्रिटेन शिफ्ट हो गया। विकसित देश में बसने के बाद भी उनके माता-पिता ने इस्लाम के नियम-कायदों का कट्टरता से पालन किया और बच्चों को भी उसी तरह ढालने की कोशिश की। यास्मीना ने कहा,
'इस्लाम महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाता है, जैसे जबरन शादी, खतना और पहनावे को लेकर।'
यास्मीना ने कहा, 'अगर कोई महिला इस्लामी मूल्यों का उल्लंघन करती है तो उसे शारीरिक दंड भी दिया जाता है। स्कूल में हमें बराबरी के बारे में सिखाया जाता था। मगर घर पर माहौल ठीक उल्टा था। हम बहनों को घर के काम करने पड़ते थे और भाई आराम करते थे।' अली ने बताया कि वह इन सबसे आजाद होना चाहती थी। इसलिए उन्होंने इस्लाम छोड़ दिया क्योंकि वह जितने भी काम करना चाहती थीं, उनकी अनुमति इस्लाम नहीं देता।
यास्मीना अली ने दूसरे धर्म में शादी की। जिनसे शादी हुई वह नास्तिक यहूदी हैं और प्रोफेश्नल न्यूड फोटोग्राफर भी। शुरुआती मुलाकात के बाद ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। जब परिवार वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए तो उन्होंने घर छोड़ दिया और पार्टनर के साथ शिफ्ट हो गई। यास्मीना के परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक बेटी ने उनका अपमान किया।
यास्मीना ने कहा,'बचपन से मैं अपने अधिकारों से वंचित थी और सबकी हुकूमत झेल रही थी। इसलिए मैंने फैसला किया कि अब हर वो काम करूंगी जो करना चाहती हूं। पार्टनर के साथ शिफ्ट होने के बाद मैंने उन्हें मेरी तस्वीरें खीचने को कहा। उन फोटोज को मैंने कई पोर्न कंपनियों में भेजा जिसके बाद मुझे यहां काम मिलने लगा।'