फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का पहला ऐसा मंदिर जहां होती है मुस्लिम देवी की पूजा, डॉलर माता बन गरीबों को करती मालामाल

Fri, 15 Jun 2018 09:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
A Temple where a Muslim woman is worshipped as dollar mata in Gujarat
Dollar mata tample

देश-दुनिया में कई मंदिर हैं जिनमें से कई तो ऐसे भी हैं जिनके पीछे कोई न कोई रोचक कहानी है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां डॉलर माता का पूजन होता है... 

A Temple where a Muslim woman is worshipped as dollar mata in Gujarat
Dollar mata tample

ये मंदिर गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मेहसाणा जिले के 'झूलासन' गांव में स्थित है। जहां मंदिरों में मान्यताओं के अनुसार हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, वहीं इस मंदिर में मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। 'topyaps' की रिपोर्ट के मुताबिक  यह एकमात्र हिन्दू मंदिर है, जहां मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। है न अपने आप में यह बेहद अनोखा मंदिर...

A Temple where a Muslim woman is worshipped as dollar mata in Gujarat
Dollar mata tample

बताना चाहेंगे कि यह मंदिर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पिताजी का पैतृक गांव में बना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर को बनाने के लिए गांव के लोगों ने ही 4 करोड़ रुपए से ज्यादा इकट्ठा किए और इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया। इस मंदिर के बारे में लोगों का मानना है कि 250 साल पहले यहां 'डोला' नाम की एक मुस्लिम महिला ने उपद्रवियों से अपने गांव को बचाने के लिए उनसे बहुत ही वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी थी। युद्ध में अपने गांव की रक्षा करते हुए उसने अपनी जान गवां दी थी लेकिन अपने गांव पर उसने एक आंच न आने दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Temple where a Muslim woman is worshipped as dollar mata in Gujarat
Dollar mata tample

उसके मरने के बाद शरीर एक फूल में परिवर्तित हो गया। इस चमत्कार और बलिदान के चलते लोगों ने उस फूल के ऊपर ही उसके नाम से एक मंदिर का निर्माण करा दिया। गांव वाले कहते हैं 'डोला' आज भी हमारे बीच मौजूद हैं और वह हमारे गांव की रक्षा ही नहीं करतीं, बल्कि लोगों के दु:ख-दर्द भी हर लेती है। कुछ ऐसी ही है इस अद्भुत मंदिर की कहानी। 

विज्ञापन
A Temple where a Muslim woman is worshipped as dollar mata in Gujarat
Dollar mata tample

'डोला' के नाम पर ही इस मंदिर को नाम मिला है। इसे 'डॉलर माता' का मंदिर भी कहा जाता है, क्योंकि लगभग 7,000 की जनसंख्या वाले इस गांव के 1,500 से अधिक निवासी अब अमेरिका के नागरिक हो गए हैं। सुनीता विलियम्स जब अंतरिक्ष यात्रा पर गईं तो उनकी सुरक्षित वापसी के लिए इस मंदिर में एक अखंड ज्योति जलाई गई थी, जो 4 महीने तक लगातार जलती रही। ये बात कम ही लोग जानते होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed