जैसे-जैसे ट्रैंड बदल रहा है लोगों के पहनावे में भी बदलाव आ रहा है। इस कड़ी में लोग अच्छे से अच्छा दिखना चाहते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
अच्छे कपड़े, अच्छा मेकअप, प्लास्टिक सर्जरी से लेकर बॉडी पेंट तक। जी हां, 'बॉडी पेंट' अब नया ट्रेंड बन गया है। डेट पर जाने के लिए एक मॉडल ने कपड़ों की जगह अपने पूरे शरीर पर बॉडी पेंट करा लिया। इसके बाद वह अपनी डेट पर पहुंची। मॉल में इंतजार कर रहा पार्टनर भी नहीं समझ पाया। इसके बाद जो हुआ...
एक रिपोर्ट के अनुसार जॉय नामक इस मॉडल को टिंडर डेट पर अलग दिखना था। इसके लिए उसने मशहूर बॉडी पेंटर जेन सिडल से बातचीत की। जॉय की मदद के लिए जेन तैयार हो गए। इसके बाद जेन ने उनकी बॉडी पर इतना बेहतरीन पेंट किया कि मानो जॉय ने सचमुच एक जीन्स और टॉप पहनी हों।
शॉपिंग मॉल में जॉय जब इस बॉडी पेंट के साथ पहुंची तो कोई भी उन्हें देखकर नहीं समझ पाया। इसके बाद उन्होंने खुद अपने डेटिंग पार्टनर को ऊपर पहनी हुई जैकेट उतारकर हिंट देने की भी कोशिश की लेकिन घंटों तक वह भी समझ नहीं पाया।
उनके पार्टनर ने उन्हें देखकर ये भी कमेंट किया कि वे बेहद स्लिम दिखती हैं, तब जाकर मॉडल ने खुद उसे सच बताया। यह सुनकर उसके होश उड़ गए।