{"_id":"5b0959e14f1c1ba56e8b4ab4","slug":"a-man-walking-around-machete-stuck-head-at-hospital-in-brazil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स की खोपड़ी में घुसी थी ऐसी चीज, देखकर डॉक्टर्स की भी निकल गई चीख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस शख्स की खोपड़ी में घुसी थी ऐसी चीज, देखकर डॉक्टर्स की भी निकल गई चीख
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
man at hospital
ब्राजील के एक अस्पताल में ऐसा रेयर केस सामने आया है जिसे देखकर डॉक्टर्स की भी चीख निकल गई। जी हां, इस शख्स की हालत को देख उनके हाथ-पांव फूल गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर कैसे और कहां से इलाज शुरू किया जाए।
man in police wagon
दिल दहला देने वाले इस मामले की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया देख रही है। ये तस्वीरें विचलित कर सकती है इसलिए इन्हें किसी बच्चे को न दिखाएं। दरअसल, जिस शख्स को इलाज के लिए लाया गया उसके सिर में एक कुल्हाड़ी जैसी धारदार बड़ी सी चीज घुसी थी।
man in hospital
उसके सिर से खून बह रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि इतना कुछ होने के बाद भी वह आराम से चल-फिर पा रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं वह डॉक्टर से बात भी कर पा रहा था। 'द सन' की रिपोर्ट की मानें तो यह घटना ब्राजील के रेसिले में सामने आई है। 34 वर्षीय पेड्रो फेरेरा नामक शख्स जो यहां एक जेल में बंद था उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
weapon in head
बता दें जेल में पेड्रो पर इस धारदार हथियार से वार किया गया था। डॉक्टर भी देखकर हैरान थे कि आखिर यह हथियार उसकी खोपड़ी पर कैसे मारा गया था। पैड्रो को जेल में लूटपाट के मामले में भेजा गया था। यहीं पर उसका किसी अन्य कैदी से झगड़ा हो गया था। पैड्रो 2004 से जेल में बंद है। वह इटामारका द्वीप पर स्थित जेल में प्रोफेसर बैरेटो कैम्पेलो के बैरक में बंद था।
विज्ञापन
man at hospital
लेकिन पैड्रो का कहना है कि उस पर वार प्रोफेसर बैरेटो ने नहीं बल्कि किसी और ने किया है। पैड्रो ने 27 वर्षीय एंटोनियो दा सिल्वा का नाम लिया है। फिलहाल पैड्रो ने झगड़े का कारण बताने से इंकार कर दिया। पैड्रो ने पुलिस को बताया "मुझे एक अन्य कैदी ने एंटोनियो के सेल में जाने के लिए कहा गया था। जब मैं वहां गया, तो मुझ पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया। यह सीधे मेरे सिर में लगा। हथियार खोपड़ी में दाहिने तरफ से घुसा है।