{"_id":"59f1d10b4f1c1b7a548b92e0","slug":"a-hotel-selling-golgappas-on-shocking-price-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप रे... यहां मिलती है सबसे महंगी पानी-पुरी, चखना चाहेंगे स्वाद ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बाप रे... यहां मिलती है सबसे महंगी पानी-पुरी, चखना चाहेंगे स्वाद
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
gol gappe
एक वो दौर था जब 1 रुपए में सारे ठाठ पूरे हो जाया करते थे और एक आज का दौर है...जेबें खाली हो जाती है लेकिन शौक फिर भी पूरे नहीं होते। महंगाई के इस दौर में और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।
golgappe
बाजार में बिकने वाला हर आइटम महंगा हो चला है। लेकिन भैया जिस आइटम की हम बात करने जा रहे हैं उसका दाम इतना पहुंच सकता है ये तो किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल, वो चीज ही ऐसी है। हम बात कर रहे हैं पानी-पुरी की।
golgappe
जी हां जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे गोल-गप्पे, बतासे, पानी-पुरी, पचका इत्यादि। अलग-अलग इलाकों में होने के बावजूद इनका रेट लगभग एक-समान होता है। हर मार्केट में आपको पानी-पुरी वाला मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
golgappe
लेकिन गुरु यहां के गोल-गप्पे शायद आपका स्वाद तीखा करने की जगह फीका न कर दे। दरअसल, यहां सबसे महंगी पानी-पुरी मिलती है। ये सच शायद गले उतरना मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन
golgappe
जो पानी-पुरी 10 रुपये में आसानी से कहीं भी मिल जाती है वह 750 तक में यहां बिक रही है। ये पानी पुरी दिल्ली एरोसिटी में मौजूद होटल पुलमैन में अवेलेबल है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या खासियत है इनमें...