ऐसा आपको बॉलीवुुड फिल्मों में ही देखने को मिल सकता है, लेकिन जो वाकया आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि हकीकत है। जी हां, फिल्मों में जिस तरह से एक्टर द्वारा एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया जाता है उसी अनोखे अंदाज में इंदौर एयरपोर्ट पर एक युवक ने अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया।
रविवार के दिन एक युवक ने अपनी मंगेतर को जब फ्लाइट के अंदर ही शादी के लिए प्रपोज करते हुए गाना गाया तो यह पल देखने वाला था। सभी यात्री देखकर दंग रह गए। मजे की बात यह है कि इसमें इंडिगो फ्लाइट के स्टाफ ने भी युवक की मदद की। पूरा स्टाफ हाथों में तख्तियां लेकर खड़ा था, जिसमें लिखा था 'विल यू मैरी मी'। और फिर हुआ वो...
इसे देखकर मंगेतर भी बहुत खुश हो गई और युवक को गले लगा लिया। शादी के लिए प्रपोज करने का यह अनोखा अंदाज देख फ्लाइट के यात्री भी बेहद खुश हुए। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस अनोखे पल का वीडियो भी बना लिया, जिसमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो चंद पलों में वह वायरल भी हो गया।
देखें यूट्यूब पर टेलेंटेड इंडिया न्यूज का ये वीडियो