फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्म होते ही फोन बूथ पर अपना बच्चा छोड़ आई थी मां, 64 साल बाद बेटे ने खोज लिया

Mon, 27 Aug 2018 05:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
64 year old found his mother who left her in phone booth at Lancaster In Ohio USA
Booth Baby

18 साल की एक बिन ब्याही लड़की मां बन गई। लोकलाज और ब्वॉयफ्रेंड के दबाव में उसने अपने नवजात बच्चे को एक फोन बूथ में छोड़ दिया। 64 साल बाद उसी बच्चे ने अपनी मां को ढूंढ़ निकाला। आखिर ये कैसे संभव है?जबसे उस बच्चे ने होश संभाला था, ना कभी जन्म देने वाली मां की तस्वीर देखी, ना मिला। वह तो अपने किसी सगे-संबंधी को भी नहीं जानता था। फिर यह करिश्मा हुआ कैसे?

64 year old found his mother who left her in phone booth at Lancaster In Ohio USA
Booth Baby

साल 1954 की जनवरी की सर्द सुबह थी। दो लोगों की नजर ओहायो के लैनकस्टर में मौजूद एक फोन बूथ में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। बूथ में रखे एक डब्बे में बच्चा पड़ा हुआ था। कंबंल से ढके बच्चे के पास दूध की एक बोतल भी पड़ी थी। दो महीने का वह नवजात पिछले कई घंटों से वहां पड़ा था। खबर अखबार में भी छपी और बच्चे को लोग 'बूथ बेबी' कहकर पुकारने लगे।


 
64 year old found his mother who left her in phone booth at Lancaster In Ohio USA
Booth Baby

स्टैनली और विवियन डेनिस नामक दंपति ने बच्चे को गोद लिया और उसका नाम स्टीव रखा। अब स्टीव डेनिस की शादी हो चुकी है और दो बच्चे हैं। जब स्टीव के बच्चों को पिता की जिंदगी की इस कहानी के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें समझाया कि उन्हें जन्म देने वाली मां, अपने खानदान के बारे में पता लगाना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
64 year old found his mother who left her in phone booth at Lancaster In Ohio USA
Booth Baby

बच्चों के सुझाने पर स्टीव ने एनसेस्टर डॉट कॉम पर डीएनए टेस्ट कराया। तीन महिने बाद उन्हें एक मेल आया जो संभवत: किसी रिश्तेदार का था। मेल में लिखा था, 'हमने कई दफा घर के बड़ों से कहानी सुनी थी कि बूथ में मिला बच्चा हमारे खानदान का है। इस राज के बारे में कोई ज्यादा बातें नहीं करता।' कुछ ही दिनों में स्टीव को अपनी सौतेली बहन के बारे में पता चला। बहन ने ही उन्हें बताया कि उनकी मां जिंदा हैं और बाल्टिमोर में रहती हैं। 

विज्ञापन
64 year old found his mother who left her in phone booth at Lancaster In Ohio USA
Booth Baby

खोजबीन के दौरान स्टीव को पता चला कि जब उनका जन्म हुआ तब स्टीव के जैविक पिता ने ही उनकी मां के सामने शर्त रखी कि जब तक वह बच्चे से छुटकारा नहीं पा लेती, वह उनसे शादी नहीं करेगा। ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ही स्टीव की मां ने वैसे किया। हालांकि, जब उनकी मां ने स्टीव को छोड़ दिया तो ब्वॉयफ्रेंड भी गायब हो गया। बाद में स्टीव की मां ने किसी और से शादी कर ली और अब उनकी दो बेटियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed