हाल ही में एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका देश के 10 असुरक्षित शहरों में से एक है। हालांकि नोएडा में विभन्न कंपनियों के हेडक्वाटर्स से लेकर कई रेसिडेंशियल कॉलोनी भी मौजूद हैं। नोएडा के कुछ इलाके तो देश की राजधानी दिल्ली के इलाकों से भी ज्यादा महंगे हैं लेकिन सुरक्षा के मामले में ये कई शहरों को पीछे छोड़ देता है। इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद नोएडा और गाजियाबाद में लोग जाने से डरते हैं। क्राइम के मामले में इसे कोई नहीं पछाड़ सकता। आपको बता दें कि नोएडा में कुछ ऐसी मशहूर जगह मौजूद हैं जहां लोगों की सुरक्षा कोई नहीं कर सकता। आइए आपको बताते हैं दिल्ली एनसीआर की 5 ऐसी जगह के बारे में जो जितनी मशहूर हैं उतनी असुरक्षित हैं। इन जगहों पर जाने से पहले आप बार बार सोच लें....
दिल्ली एनसीआर की 5 ऐसी जगह जो जितनी मशहूर उतनी असुरक्षित, जाने से पहले 10 बार सोच लें
नोएडा सेक्टर 71 और 74
नोएडा के कई इलाके अभी भी अंडर कंशट्रक्शन हैं। यहां गगनचुंभी इमारतें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। ऐसा ही कुछ हाल नोएडा के सेक्टर 71 और 74 का है। यह इलाका रेसिडेंशियल कॉलोनी के लिए मशहूर है। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, जबरदस्त सोसाइटीज के बीच इन इलाकों में ऐसे क्राइम होते हैं जिनके बारे में जानकर आप कांप उठेंगे। चोरी और छेड़खानी तो यहां आम बात है। इसके अलावा दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटना ने लोगों को यहां आने से डरा दिया है। यहां तक की जो लोग यहां पर पहले से घर लेकर रहते हैं उन्होंने भी अपने घरों और फ्लैटों को बेचने का नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में नोएडा के इन दो सेक्टरों में जाने से पहले आप एक बार जरूर सोच लें।
रायपुर गांव, सेक्टर 126
नोएडा के मशहूर Amity University के ठीक उल्टी तरफ एक गांव बसा है जिसका नाम रायपुर है। हालांकि दिन के समय तो यहां पर छोटी दुकानों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन सूरज डूबने के बाद ये इलाका इतना सुनसान हो जाता है कि आपको यहां जाने में भी डर लगने लगेगा। इस इलाके में खाने की कई छोटी दुकानें हैं पर शाम के बाद यहां सन्नाटा पसर जाता है। चोरी और छिनताई जैसी घटना यहां आम बात है लेकिन शाम के बाद लड़कियों के लिए यह जगह काफी असुरक्षित हो जाती है। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की तरफ से भी ये निर्देश है कि लड़कियां शाम के बाद उस इलाके का रुख न करें।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
दिल्ली एनसीआर में अगर आपने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं किया तो कुछ नहीं किया। इस एक्सप्रेसवे के रास्ते ऐसे हैं जैसे कि आप अपने सपनों की नगरी में सफर कर रहे हों। हालांकि रात 11 बजे के बाद यही सड़क क्राइम के सफर में तब्दील हो जाती है। रात 11 बजे के बाद इस सड़क पर मुश्किल से 1 या 2 लोग दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप बीच सड़क अपनी गाड़ी को लेकर किसी मुसीबत में फंसते हैं तो शायद ही कोई आपकी मदद कर सके। इसके अलावा कई बार बीच सड़क पर आपकी गाड़ी को ओवरटेक कर लूटपाट भी मचाई जा सकती है। एक्सप्रेसवे पर रात में किडनैपिंग और रेप जैसी घटना को भी अंजाम दिया जाता है।
निठारी गांव, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 31 में बसा निठारी गांव दिसंबर 2006 से ही मशहूर हो गया था। यही वह गांव है जहां निठारी हत्या कांड को अंजाम दिया गया था। इस इलाके से कई मासूम बच्चों और महिलाओं के अवशेष प्राप्त हुए थे। आज भी ये इलाका अपने क्राइम के लिए जाना जाता है। छेड़खानी और दिनदहाड़े छिनताई की घटना यहां करीब हर रोज होती रहती है।