प्रकृति और उसकी सुंदरता की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक कलाकार ने 40 टन एल्युमिनियम का मधुमक्खियों छत्ता बनाया है। उन्होंने इसे 'दा हाइव' नाम दिया है। मधुमक्खियों की वातावरण में होती दुर्दशा के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इंग्लैंड में 40 टन एल्युमिनियम का मधुमक्खियों का छत्ता क्यू गार्डन में लगाया गया है।
मधुमक्खियों की खातिर बना दिया, 40 टन एल्युमिनियम का छत्ता
2 of 6
दा हाइव
- फोटो : getty images
घास के मैदान के बीच लगे 17 मीटर लंबे इस छत्ते में आर्टिस्ट ने एलईडी लाइट्स और माइक्रोफोन भी लगाए हैं।
मधुमक्खियों की खातिर बना दिया, 40 टन एल्युमिनियम का छत्ता
दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित क्यु गार्डन का यह 40 टन का 'दा हाइव' स्कल्पचर आर्टिस्ट वोल्फगेंग बटरेस ने बनाया है।
मधुमक्खियों की खातिर बना दिया, 40 टन एल्युमिनियम का छत्ता
नॉटिंघम के रहने वाले वोल्फगेंग का मानना है आजकल इतनी आवाजों की बमबारी हो रही है। इस बीच में हम खास आवाजों को महसूस करना भूलते जा रहे हैं। लोगों को प्रकृति का एहसास हो इसलिए मैंने यह एल्युमीनियम का छत्ता लगाया है।
मधुमक्खियों की खातिर बना दिया, 40 टन एल्युमिनियम का छत्ता
एल्युमिनियम का छत्ता लगभग 17 लाख एल्युमीनियम के टुकड़ों से बनाया है। वोल्फेगेंग के बनाए इस छत्ते को गोल्ड मेडल भी मिल चुकी है।