फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: तीन भाइयों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आखों में आ जाएंगे आंसू, लोग बोले- किसी की नजर न लगे

Mon, 28 Apr 2025 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 12:44 PM IST
सार

Viral Video: दुनिया में माता-पिता को भगवान से भी ऊंचा दर्जा मिला हुआ है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों का भला सोचते हैं। वह अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। 

विज्ञापन
Viral Video three brothers dance on yeh to sach hai ki bhagwan hai users get emotional watch
तीन भाइयों के डांस का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : Instagram/raginisingh1283

Viral Video: दुनिया में माता-पिता को भगवान से भी ऊंचा दर्जा मिला हुआ है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों का भला सोचते हैं। वह अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। बेटे और बेटियों को भी अपने माता-पिता का वैसे ही ख्याल रखना चाहिए, जिस तरह उन्होंने उनकी देखभाल की थी। अब लोगों को सीख देने वाला एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें भर आएंगी। 



जो लोग अपने माता-पिता की जिम्मेदारी समझते हैं, तो उन्हें एक बार जरूर इस वीडियो को देखना चाहिए। इस वायरल वीडियो ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है? 
 

भाईयों ने किया भावुक करने वाला डांस

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी समारोह का है। इसमें तीन भाईयों ने डांस किया है, जो लोगों को यह बता रहा है कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। तीनों भाइयों ने स्टेज पर फिल्म 'हम साथ-साथ है' के गाने 'यह तो सच है कि भगवान है' पर डांस किया है और स्टेज के सामने बैठे उनके माता-पिता यह सब देख भावुक हो रहे हैं।

Zara Hatke: दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है अनोखा नजारा, आखिर क्या है वजह

View this post on Instagram

A post shared by Ragini Singh (@raginisingh1283)



Optical Illusion: सोना की भीड़ में लिखा है चांदी, जीनियस हैं तो 18 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

वीडियो की खासियत यह है कि इसमें तीनों भाइयों के बीच इतना प्यार दिख रहा है, जो वर्तमान समय में सिर्फ एक कल्पना रह गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। 

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, मैंने परिवार में आज तक ऐसा प्यार नहीं देखा, आप तीनों भाई कमाल हैं। दूसरे शख्स का कहना है कि आपके हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर ना लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed