फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनियंत्रित JCB के बीच में आकर बोलेरो ने बचाई बाइक सवार की जिंदगी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Tue, 28 Jul 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 28 Jul 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Viral Video Mahindra bolero saved young man life from jcb anand mahindra  share video
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे दुर्घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई,’ यह दोहा इस वीडियो पर बिल्कुल चरितार्थ हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइक सवार, जिस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा है उसे देखने के बाद किसी भी शख्स के होश उड़ जाएंगे।
Viral Video Mahindra bolero saved young man life from jcb anand mahindra  share video
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइक सवार जैसे ही सड़क के किनारे आकर खड़ा होता है, उसी समय एक अनियंत्रित JCB उसके तरफ आती है। लेकिन इन दोनों के बीच अचानक से महिंद्रा बोलेरो एसयूवी आ जाती है। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो की जेसीबी में टक्कर हो जाती है और बाइक सवार लड़का दूसरी ओर गिर जाता है।

Viral Video Mahindra bolero saved young man life from jcb anand mahindra  share video
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इस दुर्घटना के वीडियो को महिंद्रा प्रमुख आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि 'ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video Mahindra bolero saved young man life from jcb anand mahindra  share video
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे दुर्घटना के इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि बाइक सवार को थोड़ी सी भी चोट नहीं लगी। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कई ट्वीटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा भी किया गया है। सोशल मीडिया पर भी बोलेरो एसयूवी की प्रशंसा की जा रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed