फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: शादी में नहीं बजा मनपसंद गाना, तो दुल्हन ने ग्रैंड एंट्री लेने से किया मना, आगे हुआ कुछ ऐसा...

Wed, 25 Aug 2021 05:23 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Viral Video bride refused to take entry in wedding avenue after her favorite song is not played
मनपसंद गाना न बजने पर दुल्हन ने ग्रैंड एन्ट्री लेने से किया मना - फोटो : Instagram/the.esthetic.glance

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन उस वक्त शादी में जाने से मना कर देती है, जब उसके पसंद का गाना नहीं बजाया जाता। हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी शादी धूमधाम के साथ हो। इस कारण लड़कियां अपनी शादी से कुछ दिनों पहले ही उसकी प्लानिंग स्टार्ट कर देती हैं। इसी बीच एक दुल्हन उस वक्त थोड़ा निराश हो गई जब शादी में ग्रैंड एंट्री लेते वक्त उसका मनपसंद गाना नहीं बजा। अब आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या हुआ होगा? मनपसंद गाना नहीं बजने से दुल्हन वहीं पर रुक गई। उस दौरान वो काफी भावुक हो गई थी। परिवार के कई सदस्य दुल्हन को मनाने में जुट गए। इस बीच किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इसे देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Viral Video bride refused to take entry in wedding avenue after her favorite song is not played
मनपसंद गाना न बजने पर दुल्हन ने ग्रैंड एन्ट्री लेने से किया मना - फोटो : Instagram/the.esthetic.glance

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दुल्हन का मनपसंद गाना न बजने से वह काफी दुखी हो जाती है और अंदर जाने से मना करने लगती है। वो काफी भावुक होते हुए कहती है - "उसे बोलो कि वही वाला गाना लगेगा। मैंने उससे बोला था।"

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Wedding Brigade (@theweddingbrigade)

Viral Video bride refused to take entry in wedding avenue after her favorite song is not played
मनपसंद गाना न बजने पर दुल्हन ने ग्रैंड एन्ट्री लेने से किया मना - फोटो : Instagram/the.esthetic.glance

दुल्हन काफी दुखी दिख रही है। तभी पीछे से परिवार के एक सदस्य की आवाज आती है - "शिवानी चलेगा चलेगा।" इस बीच परिवार के बाकी सदस्य भी दुल्हन के पास खड़े होकर कहते हैं कि थोड़ी देर में वो गाना चल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video bride refused to take entry in wedding avenue after her favorite song is not played
मनपसंद गाना न बजने पर दुल्हन ने ग्रैंड एन्ट्री लेने से किया मना - फोटो : Instagram/the.esthetic.glance

दूसरा वीडियो, जिसे खुद शिवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें देखा जा सकता है दुल्हन का मनपसंद गाना बज रहा है। इस बीच शिवानी काफी खुश नजर आ रही है। वहीं परिवार के बाकी सदस्य और दुल्हा भी खुश है। आपको बता दें कि दुल्हन ने जिस गाने को चुना था उसका नाम 'हे री सखी मंगल गाओ री' है।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shivani Pippel 🧿 (@the.esthetic.glance)

विज्ञापन
Viral Video bride refused to take entry in wedding avenue after her favorite song is not played
मनपसंद गाना न बजने पर दुल्हन ने ग्रैंड एन्ट्री लेने से किया मना - फोटो : Instagram/the.esthetic.glance

वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग इसका लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों का प्यार भरा रिएक्शन आ रहा है। वहीं कई लोग इसको देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed