फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे से पूछा 2 का पहाड़ा, नहीं बताने पर टूट गई शादी

Mon, 10 May 2021 10:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 10 May 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh bride ask to groom table of two marriage broken
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शादी को लेकर किसी भी इंसान के अंदर काफी उत्सुकता होती है और सबकी ये चाहत होती है कि उसके पार्टनर में कोई कमी ना हो। पार्टनर पर विश्वास नहीं होने के कारण बीच में शादी टूट भी जाती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है। यहां एक बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई, क्योंकि दूल्हे को दुल्हन के सवालों का जवाब ही नहीं पता था। आइए जानते हैं पूरा मामला...

uttar pradesh bride ask to groom table of two marriage broken
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, ये घटना महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र की है। यहां एक शादी में बारात पहुंची और वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दुल्हन को किसी तरह ये पता चल गया कि दूल्हा पढ़ा-लिखा नहीं है। इस चीज की जांच करने के लिए दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर ही दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछ लिया। दूल्हा जब दो का पहाड़ा नहीं पढ़ पाया, तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

uttar pradesh bride ask to groom table of two marriage broken
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुल्हन को शादी से मना करने की बात दूल्हे पक्ष को नागंवार गुजरी और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय तक मनाने के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी, तो दोनों पक्षों ने शादी रद्द करने का फैसला। लेकिन ये मामला पनवाड़ी थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने विवाद को खत्म करने के लिए लड़का और लड़की दोनों पक्षों से सुलहनामे पर हस्ताक्षर कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttar pradesh bride ask to groom table of two marriage broken
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सुलहनामे के दौरान लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को खाने और अन्य चीजों पर हुए खर्च के लिए 4 लाख रुपया चुकाया। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दिए हुए समानों को भी वापस किया।

विज्ञापन
uttar pradesh bride ask to groom table of two marriage broken
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पनवाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के विवादों को सुलहनामे के माध्यम से सुलझा लिया गया। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच में हुए सुलहनामे में यह भी लिखा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed