दुनिया के कई बड़े वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिक एलियंस को लेकर भी शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के इस कदम पर अमेरिका के एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने बड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वैज्ञानिक ने कहा है कि अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह एक घातक विचार है। उनका कहना है कि एलियसं से संपर्क करने का मतलब उनको धरती पर राज करने का निमंत्रण देना है।
अजब-गजब: वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, NASA के इस कदम से धरती पर मचेगी तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ वैज्ञानिकों की आशंका है कि नासा का शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के जीव (एलियन) परेशान हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि वह अभी इंसान के अस्तित्व के बारे में नहीं जानते हैं। उनका कहना है कि यह धरती के विपरित होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक मानते हैं कि इस टेलीस्कोप से हजारों ग्रहों को देखा जा सकता है, लेकिन वहां पर रह रहे जीवों तक पहुंचने में सावधानी बरतनी होगी।
वैज्ञानिक का कहना है कि नासा जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से हम हजारों ग्रहों को देख सकते हैं। इसलिए मैं सोचता हूं कि हम एक दूसरी सभ्यता से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कुछ साथियों का विचार घातक है, क्योंकि वो सोचते हैं कि हमे उनके पास जाना चाहिए।
अमेरिका के शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि मेरा मानना है कि हम एलियंस से संपर्क नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को दूसरी दुनिया के जीवों से संपर्क करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नासा का यह टेलिस्कोप धरती से करीब 1.5 मिलियन किमी दूर चक्कर लगाएगा।