फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर अमेरिकी राजदूत की मूंछों को लेकर दक्षिण कोरिया में क्यों शुरू हो गया हंगामा?

Tue, 28 Jul 2020 11:33 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 28 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
US envoy to South Korea shaves off harry harris controversial moustache
Harry Harris - फोटो : US Embassy

किसी की मूंछों पर क्या विवाद हो सकता है? और अगर विवाद खत्म करने के लिए किसी को अपनी मूंछों की क़ुर्बानी देनी पड़े तो आप क्या कहेंगे? ये मामला दक्षिण कोरिया का है, जहां अमेरिकी राजदूत हैरी हैरिस के क्लीनशेव करा लेने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मूंछों को लेकर जारी विवाद थम जाएगा। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध हैं।

US envoy to South Korea shaves off harry harris controversial moustache
US Army - फोटो : Social Media

दक्षिण कोरिया में अमेरिका के 28,500 सैनिक तैनात हैं, लेकिन बीते सालों में दोनों देशों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं। विवाद की वजह उत्तर कोरिया को लेकर दोनों देशों का अलग-अलग रवैया और सुरक्षा खर्च में हिस्सेदारी का मुद्दा है।
 
इन हालात में हैरी दक्षिण कोरिया में विवादों के केंद्र में रहे हैं। उन पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगता रहा है और यहां तक कि उनकी मूंछें भी बहस के केंद्र में आ गई थी। सप्ताहांत पर हैरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्हें एक पारंपरिक कोरियाई सैलून में क्लीनशेव होते हुए देखा जा सकता है।

US envoy to South Korea shaves off harry harris controversial moustache
Harry Harris - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में हैरी ने कहा है कि सोल की गर्मियों में कोरोना महामारी की वजह से मास्क पहनने में समस्या आ रही थी, इसलिए उन्होंने क्लीनशेव कराने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
US envoy to South Korea shaves off harry harris controversial moustache
दक्षिण कोरिया का झंडा - फोटो : social media

इससे पहले जनवरी के महीने में कोरियाई प्रायद्वीप में जारी तनाव के बीच राजधानी सोल में तैनात अमेरिकी राजदूत हैरी हैरिस की मूंछों का मुद्दा राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया था। अमेरिकी नौसेना के एडमिरल रह चुके हैरिस पर तब ये आरोप लगे थे कि उन्होंने मूंछें बढ़ाकर अपने मेजबानों का अपमान किया है।

बहुत से कोरियाई लोगों को हैरिस की मूंछें दक्षिण कोरिया पर जापानी औपनिवेशिक दौर की याद दिला रही थीं और इसकी वजह हैरिस की पारिवारिक पृष्ठभूमि थी। वे जापानी मां और अमेरिकी पिता की संतान हैं। हैरिस के पिता अमेरिकी नौसेना में अधिकारी थे।

विज्ञापन
US envoy to South Korea shaves off harry harris controversial moustache
Harry Harris - फोटो : US Embassy

साल 1910 से 1945 तक कोरियाई प्रायद्वीप पर शासन करने वाले जापान को लेकर आज भी दक्षिण कोरिया में असंतोष का भाव रहता है। हैरिस जुलाई, 2018 से ही सोल में तैनात हैं। उनके दक्षिण कोरिया में आते ही सोशल मीडिया पर ये कहा जाने लगा था कि औपनिवेशिक दौर में सभी आठों गवर्नर जनरल की ऐसी ही मूंछें थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed