{"_id":"5cb85579bdec2214254482cf","slug":"unique-tradition-father-gives-poisonous-snakes-to-his-son-in-law-in-dowry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां दूल्हे को दहेज में मिलते हैं 21 जहरीले सांप, इसके बिना नहीं होती शादी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां दूल्हे को दहेज में मिलते हैं 21 जहरीले सांप, इसके बिना नहीं होती शादी
शादियों में दहेज के रूप में रुपये-पैसे या गाड़ियां देने की बात तो आपने बहुत सुनी और देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दहेज में जहरीले सांप भी दिए जाते हैं। ये बात जानकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है।
2 of 5
Snake
- फोटो : File photo
मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय में यह प्रथा है कि लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि अगर इस समुदाय से जुड़ा कोई शख्स अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं देता तो उसकी बेटी की शादी जल्दी ही टूट जाती है।
3 of 5
सांप
- फोटो : Social media
कहते हैं कि बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। इनमें गेंहुअन जैसे जहरीले सांप भी होते हैं। यहां के बच्चों को भी उन जहरीले सांपों से डर नहीं लगता बल्कि वो उनके साथ आराम से खेलते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांप
- फोटो : Social media
दरअसल, इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं। यही वजह है कि पिता अपनी दामाद को दहेज में सांप देता है, ताकि वो इन सांपों के जरिए कमाई कर सके और परिवार का पेट पाल सके।
विज्ञापन
5 of 5
सांप
- फोटो : Social media
इस समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ा नियम भी बनाया गया है। कहते हैं कि अगर सांप इनके पिटारे में मर जाता है तो पूरे परिवार के लोगों को मुंडन कराना पड़ता है। साथ ही समुदाय के सभी लोगों को भोज करना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।