फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा चिड़ियाघर, जहां खुलेआम घूमते हैं जानवर, इंसान हो जाते हैं पिंजरे में बंद

Sat, 05 Sep 2020 05:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 05 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
unique and weird zoo in world where humans become locked in cages and animals roam freely
Lehe Ledu Wildlife Zoo - फोटो : सोशल मीडिया

जीव-जंतुओं को देखने और उनके बारे में जानने के लिए आप कई चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क आदि में घूमने गए होंगे। इन जगहों पर आप जानवरों को बाड़ों में या पिंजरों में बंद देखा होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है, जहां जानवरों की जगह इंसान ही पिंजरे में बंद हो जाते हैं। इस चिड़ियाघर में जानवर ही खुलेआम घूमते हैं।

unique and weird zoo in world where humans become locked in cages and animals roam freely
Lehe Ledu Wildlife Zoo - फोटो : सोशल मीडिया

सुनने में आपको ये थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं।

unique and weird zoo in world where humans become locked in cages and animals roam freely
Lehe Ledu Wildlife Zoo - फोटो : सोशल मीडिया

चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित इस अनोखे चिड़ियाघर को साल 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
unique and weird zoo in world where humans become locked in cages and animals roam freely
Lehe Ledu Wildlife Zoo - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर विजिटर्स को सख्त निर्देश तो दिए ही जाते है। लेकिन इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगाह रखी जाती है और आपातकाल स्थिति में 5-10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन
unique and weird zoo in world where humans become locked in cages and animals roam freely
Lehe Ledu Wildlife Zoo - फोटो : Twitter

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed