अमेरिका के न्यूजर्सी में एक बेरोजगार युवक ने लॉटरी जीतने की उम्मीद में लॉटरी टिकट खरीदे। लेकिन नतीजे निकलने से पहले ही उसने टिकट खो दिए, लेकिन उसकी किस्मत में जीतना ही लिखा था। बेरोजगार युवक रातोंरात अरबपति बन गया।
एक अनजान व्यक्ति ने उसे टिकट लौटा दिए और नतीजे आने पर उसने 273 मिलियन डॉलर (करीब 19 अरब रुपए) का लॉटरी जैकपॉट जीता। इस युवक का नाम माइकल जे. वियर्स्की है।
वियर्स्की ने बताया कि उन्होंने लॉटरी खुलने के एक दिन पहले ही दो टिकट खरीदे थे लेकिन तुरंत ही ये खो गए। उन्होंने बताया कि मेरा ध्यान अपने फोन पर था। मैंने पैसे निकालने के लिए टिकट काउंटर पर रखे और फिर उन्हें वहीं छोड़ दिया। लॉटरी का रिजल्ट आने में एक दिन बाकी था।
4 of 6
- फोटो : lehighvalleylive.com
वियर्स्की बाद में कई घंटों तक स्टोर में टिकट ढूंढते रहे, फिर हार मानकर घर लौट गए। अगले दिन वे एक बार फिर उसी स्टोर पर गए और वहां के क्लर्क से खोए हुए टिकटों के बारे में पूछा। क्लर्क ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति टिकट दे गया है।
कुछ पूछताछ के बाद वियर्स्की को उसी दिन टिकट वापस मिल गए, जिस दिन नतीजे आने थे। independent.co.uk की खबर के मुताबिक, मजेदार बात यह है कि लॉटरी खुलने के दो दिन बाद तक भी वियर्स्की को पता नहीं चला कि वे 19 अरब रुपए जीत चुके हैं। उनकी मां ने जब लॉटरी की चर्चा की, तब उन्होंने लॉटरी एप देखी और उन्हें पता चला कि वे मिलिनेयर बन चुके हैं।