{"_id":"61e7c1e16b372129a74703bd","slug":"ufo-expert-claims-aliens-base-on-mars-nasa-is-hiding-this-big-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: UFO एक्सपर्ट का बड़ा दावा, इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना, नासा छिपा रहा ये बड़ा राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: UFO एक्सपर्ट का बड़ा दावा, इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना, नासा छिपा रहा ये बड़ा राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक एलियंस की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक जानने चाहते हैं कि क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है। इसके अलावा वैज्ञानिक UFO को लेकर भी जांच कर रहे हैं। अब इस बीच एक UFO शोधकर्ता ने बड़ा दावा किया है। शोधकर्ता का कहना है मंगल ग्रह पर एलियंस का बेस है। उन्होंने लाल ग्रह पर 25 किमी चौडे़ एलियंस के बेस को खोजा है। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस एलियंस के ठिकाने को दुनिया से छिपा रही है।
इस रिसर्चर का नाम स्कॉट वी वारिंग है। उन्होंने UFO और एलियन के जीवन पर अलग-अलग सिद्धांत दिया है। स्कॉट वी वारिंग ने कहा कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु को देखा है। इस तस्वीर में वस्तु ग्रे नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वारिंग ने एलियंस को लेकर क्या-क्या दावे किए हैं।
2 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना
- फोटो : iStock
स्कॉट वी वारिंग का कहना है कि उन्होंने मंगल पर एलियंस के 25 किलोमीटर चौड़े बेस को खोजा है। मंगल पर यह स्थान सुल्सी गोर्डी के दाईं तरफ मौजूद है। वारिंग का कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नहीं चाहती है कि दुनिया को इस बार में पता चले।
3 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना
- फोटो : iStock
एलियंस के बारे में दुनियाभर में लोग अलग-अलग दावे करते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि धरती पर एलियंस UFO से आते हैं। समय-समय पर एलियंस के होने का दावा किया जता है, लेकिन अभी एलियंस के होने का सबूत नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना
- फोटो : iStock
इससे पहले एक यूएफओ रिसर्चर (UFO Researcher) ने अंटार्कटिका में एक सीक्रेट बेस का पता लगाने की बात कही थी। उसने यह खोज गूगल अर्थ के माध्यम से किया था। उसका कहना है कि एलियंस ने इस बेस को बनाया था, ताकि वह वहां अपना ठिकाना बना सकें। इस पर रिसर्च करने वाले कुछ शोधकर्ताओं ने कई बार दावा किया है कि नासा को एलियंस के बारे में सबकुछ पता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।