{"_id":"61e79e80a0d3201bfa374856","slug":"black-diamond-from-outer-world-sotheby-auction-may-fetch-more-than-50-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Diamond: दूसरी दुनिया से आया है ये दुर्लभ \"काला हीरा\", कीमत जानकर पकड़ लेंगे सिर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Black Diamond: दूसरी दुनिया से आया है ये दुर्लभ "काला हीरा", कीमत जानकर पकड़ लेंगे सिर
सोने, चांदी, हीरे,और मोती के गहने पहनना सबकी चाहत होती है। जो लोग इन्हें खरीद सकते हैं वो खरीदते भी हैं। दुनिया भर में एक से बढ़कर एक महंगे रत्न, नगीने आपने देखे और सुने होंगे। मगर, हाल ही में एक ऐसे रत्न की प्रदर्शनी लोगों के लिए लगाई गई जिसे अब तक का सबसे महंगा रत्न कहा जा रहा है। जी हां! दुबई में दुनिया का सबसे महंगा कट हीरा पहली बार लोगों के सामने लाया गया। इस हीरे को पिछले बीस साल से कभी भी सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नहीं लाया गया और न ही इसे कभी बेचा गया। ये हीरा काफी लंबे समय से सुरक्षित रखा गया था। यही कारण है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इसे दुनिया का "सबसे बड़ा कट हीरे" का दर्जा दिया है। एक बार फिर ये हीरा दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कि इस हीरे की कीमत क्या है और ये कब नीलाम होगा......
2 of 5
अब तक का सबसे दुर्लभ काला हीरा
- फोटो : Twitter/@DubaiCoin
इस दुर्लभ काले कार्बानाडो हीरे का नाम "The Enigma" रखा गया है। इस शब्द का हिंदी में अर्थ पहेली होता है। अभी ये हीरा दुबई की ज्वेलरी कंपनी सोथबी के पास है और अब जल्द ही इसकी नीलामी की जाएगी। सोथबी के ऑक्शन हाउस ज्वेलरी एक्सपर्ट के अनुसार, इस हीरे को तब बनाया गया था जब एक उल्का पिंड या क्षुद्रग्रह 2600 साल पहले पृथ्वी से टकराया था"। इस काले हीरे की कीमत लगभग पांच मिलियन डॉलर तक हो सकती है, यानी भारतीय करेंसी में 50 करोड़ रुपये। इस तरह के काले हीरे सिर्फ ब्राजील और मध्य अफ्रीका में ही पाए गए हैं। इन हीरों में कार्बन आइसोटोप्स और हार्ड हाइड्रोजन पाए जाते हैं।
3 of 5
अब तक का सबसे दुर्लभ काला हीरा
- फोटो : Twitter/@jZebraa
यह कट हीरा सबसे ठोस पदार्थों में से एक है। इस 555.55 कैरेट के हीरे पर पिछले 20 सालों से किसी ने भी दावा पेश नहीं किया है। सोथबी की ज्वेलरी स्पेशलिस्ट सोफी स्टीवेन्स के अनुसार, इस हीरे का आकार खाम्सा जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब तक का सबसे दुर्लभ काला हीरा
- फोटो : Twitter/@Sothebys
पश्चिम एशियाई देशों में हथेली जैसे आकार को खाम्सा कहा जाता है जिसका मतलब ताकत होता है। इस दुर्लभ हीरे को दुबई में प्रदर्शनी के बाद लॉस एंजिल्स और लंदन में लोगों के लिए दिखाया जाएगा। इस हीरे की नीलामी तीन फरवरी से शुरू की जाएगी जो सात दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
अब बिटक्वाइन से कर सकेंगे खरीदारी
- फोटो : pixabay
नीलामी में इस हीरे को खरीदने वाले क्रिप्टोकरेंसी में भी भुगतान कर सकते हैं। नीलामी करने वाली कंपनी सोथबी ने बताया कि हमने इससे पहले दूसरे भी रत्नों को क्रिप्टोकरेंसी में नीलाम किया है। पिछले साल हांगकांग में," Key10138" हीरा 12.3 मिलियन डॉलर में बिका जिसका भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में ही किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।