{"_id":"5c273782bdec2256b262e91d","slug":"this-akhada-saints-are-the-highly-educated-read-the-story-of-niranjani-akhada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: इस अखाड़े के साधु हैं सबसे पढ़े-लिखे, IIT IIM में दे चुके हैं लैक्चर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Kumbh 2019: इस अखाड़े के साधु हैं सबसे पढ़े-लिखे, IIT IIM में दे चुके हैं लैक्चर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Narendra giri ji maharaj
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साधु-संतों को लेकर आमतौर पर लोगों के दिमाग में जो पहली बात आती है, वो ये कि वो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं या अगर होते भी हैं तो उन्हें शायद संस्कृत और हिंदी का ज्ञान होता होगा, अंग्रेजी तो बिल्कुल नहीं जानते होंगे। लेकिन भारत में एक ऐसा अखाड़ा भी है, जहां के साधु-संत सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। वो जितनी अच्छी संस्कृत बोलते हैं, उतनी ही अच्छी वो अंग्रेजी भी बोलते हैं।
2 of 5
Niranjani Akhada Saints
- फोटो : Social Media
इस अखाड़े का नाम है निरंजनी अखाड़ा। इसकी स्थापना सन् 904 में विक्रम संवत 960 कार्तिक कृष्णपक्ष दिन सोमवार को गुजरात के मांडवी नामक जगह पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अखाड़े के करीब 70 फीसदी साधु-संतों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है, जिसमें डॉक्टर से लेकर प्रोफेसर, लॉ एक्सपर्ट, संस्कृत के विद्वान और आचार्य शामिल हैं।
3 of 5
Swami Anand Giri
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अखाड़े के एक संत स्वामी आनंदगिरि नेट क्वालिफाइड हैं। वह देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में लेक्चर भी दे चुके हैं, जिसमें आईआईटी खड़गपुर, आईआईएम शिलांग, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और सिडनी यूनिवर्सिटी शामिल है। वह गेस्ट लेक्चरर के तौर पर अहमदाबाद भी जाते रहते हैं। फिलहाल वह बनारस से पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akhada parishad
- फोटो : amar ujala
इस अखाड़े के एक श्रीमहंत के मुताबिक, निरंजनी अखाड़ा इस समय इलाहाबाद और हरिद्वार में पांच स्कूल-कॉलेजों को संचालित कर रहा है। इन स्कूल-कॉलेजों के मैनेजमेंट से लेकर सारी व्यवस्थाएं इस अखाड़े के संत ही संभालते हैं। साथ ही छात्रों को शिक्षा देने का काम भी इसी अखाड़े के संत ही करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Naga Sadhu
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अखाड़े में फिलहाल 10 हजार से अधिक नागा संन्यासी हैं, जबकि महामंडलेश्वरों की संख्या 33 है। वहीं, इस अखाड़े में महंत और श्रीमहंतों की संख्या एक हजार से भी अधिक है। अगले साल जनवरी में प्रयागराज यानी इलाहाबाद में कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। 15 जनवरी से इस मेले की शुरुआत हो जाएगी, जो 4 मार्च को खत्म होगी। इस मेले में देशभर के अखाड़ों से आए साधु-संत आकर्षण का खास केंद्र होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।