{"_id":"599a8bbf4f1c1bdb4f8b4825","slug":"true-story-behind-possessed-doll-annabelle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक असली शापित गुड़िया जिस पर बनी है फिल्म, जानें इसकी पूरी कहानी...","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
एक असली शापित गुड़िया जिस पर बनी है फिल्म, जानें इसकी पूरी कहानी...
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Annabelle
फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' एनाबेल सीरीज की सबसे डरावनी फिल्म मानी जा रही है। ट्विटर पर जिस तरह लोगों ने इसका रिव्यू किया उससे साफ है कि जिन लोगों को भूत-प्रेतों से डर नहीं लगता, यह फिल्म देखते वक्त उनकी भी रूह कांप उठी थी।
Annabelle
बात 1970 की है। अमेरिका में एक मां ने अपनी बेटी डॉना के लिए दुकान से गुड़िया खरीदी। यह डॉल कार्टून कैरेक्टर रैगेडी ऐन की तरह ही दिखती थी।डॉना नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और दोस्त एंजी के साथ रहती थी। जब मां ने उसे बर्थडे गिफ्ट में यह क्यूट सी दिखने वाली गुड़िया दी तो वह बहुत खुश हुई। लेकिन उसकी खुशी थोड़े ही दिनों में कनफ्यूजन और फिर देखते ही देखते खौफ में बदल गई।
शरुआती दिनों में गुड़िया नॉर्मल सी थी। फिर उसने हाथ हिलाने शुरू किये। लड़कियां इसे रात को कुर्सी पर रखती थीं, सुबह वह जमीन पर दिखती थी। डॉना और एंजी को लगा शायद डॉल खुद गिर गई होगी। थोड़े दिन बाद लड़कियों ने अजीब चीजें महसूस कीं। गुड़िया को रखती तो थीं डॉना के कमरे में, लेकिन वह पाई जाती थी एंजी के रूम में...

डॉना और एंजी का एक दोस्त भी था लू। वह जब भी गुड़िया को देखता था, नर्वस हो जाता था। कई बार उसने बताया कि यह गुड़िया भूतिया है। लेकिन लड़कियां उसकी बात हंसी में उड़ा देती थीं। कुछ दिन बाद लड़कियों को कमरे में कागज दिखे जिस पर बच्चे की लिखावट में 'हेल्प लू' या 'हेल्प अस' लिखा होता था। एक दिन जब डॉना घर लौटी तो उसने देखा कि गुड़िया के हाथ और छाती पर खून लगे हुए थे। वह समझ नहीं पाई कि ऐसा कैसे हुआ। उसने फौरन भूतों से बात करने वाले एक विशेषज्ञ को बुलाया...
विज्ञापन
विज्ञापन
Annabelle
उस शख्स ने बताया कि इसी बिल्डिंग के पास एक सात साल की बच्ची एनाबेल हाइगिन की मौत हो गई थी। भूतों से बात करने का दावा करने वाले इस विशेषज्ञ ने बताया कि एनाबेल की आत्मा को यह गुड़िया पसंद है और वह डॉना, एंजी के साथ रहना चाहती है। लड़कियों को उस मासूम बच्ची की बातों पर भरोसा हो गया। उन्होंने फैसला किया वह डॉल को अपने पास ही रखेंगी और एनाबेल की आत्मा को खुद से दूर नहीं करेंगी।
लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें यकीन हो गया कि गुड़िया और एनाबेल की आत्मा को अपने पास रखकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी थी....
लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें यकीन हो गया कि गुड़िया और एनाबेल की आत्मा को अपने पास रखकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी थी....
विज्ञापन
Annabelle
एक दिन लू को महसूस हुआ कि उसके पांव पर कुछ रेंग रहा है और कोई नुखीले नाखूनों से उस पर हमला कर रहा है। वह जाग गया। उसने जो भी देखा वह महज एक सपना था। दूसरे दिन घर पर सिर्फ लू और एंजी ही थे, डॉना कहीं बाहर गई थी। अचानक दूसरे कमरे से डॉना की चीखने की आवाज आने लगी। लू ने कमरे में झांका तो कोई नहीं दिखा। जैसे ही वह रूम के अंदर गया उसे महसूस हुआ कि उसके पीछे कोई खड़ा है। फिर उसने महसूस किया कि कोई उसके पैरों पर धीरे-धीरे चढ़ रहा है और नुखीले नाखूनों से पांव खरोंच रहा है। गुड़िया उसे घूर रही थी।
लू फौरन कमरे से भाग गया। जो सपना उसने देखा, ठीक वैसा ही असल में उसके साथ हुआ। लेकिन दो ही दिनों में निशान अपने-आप गायब हो गए।
लू फौरन कमरे से भाग गया। जो सपना उसने देखा, ठीक वैसा ही असल में उसके साथ हुआ। लेकिन दो ही दिनों में निशान अपने-आप गायब हो गए।