फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में होती है मोटरसाइकिल की पूजा, दूर-दूर से आते हैं लोग

Tue, 18 Jul 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 18 Jul 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Story behind Om Banna Temple of Rajasthan where motorcycle Royal Enfield Bullet is worshiped
बुलेट बाबा का मंदिर
यह बाइक जिस शख्स की थी, वह अब इस दुनिया में नहीं है। कहते हैं जब-जब इसे यहां से हटाने की कोशिश की गई, यह पता नहीं कहां से, खुद ब खुद इसी जगह पर आ गई। किस्सा करीब 30 साल पुराना है जब इस बाइक में किसी दिव्य आत्मा के होने की बात निकली थी...

 
Story behind Om Banna Temple of Rajasthan where motorcycle Royal Enfield Bullet is worshiped
बुलेट बाबा का मंदिर
लोग बताते हैं कि 23 दिसंबर 1988 को यहां ओम सिंह राठौर नाम के 23 वर्षीय लड़के की बाइक एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। वह इसी रॉयल एनफील्ड 350सीसी बाइक पर सवार था जब यह पेड़ से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। एक्सिडेंट स्पॉट से पुलिस इस बाइक को थाने ले गई। दूसरे दिन बाइक वहां से गायब थी...
Story behind Om Banna Temple of Rajasthan where motorcycle Royal Enfield Bullet is worshiped
बुलेट बाबा का मंदिर
पुलिस ने छान-बीन शुरू की तो पाया कि बाइक उसी जगह मौजूद है जहां एक्सिडेंट हुआ था। पुलिस दोबारा अपने साथ इस मोटरसाइकिल को थाने ले आई। इस बार पेट्रोल निकाल दिया गया और चेन से लॉक कर दिया गया। फिर भी बाइक दूसरी सुबह उसी स्पॉट पर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Story behind Om Banna Temple of Rajasthan where motorcycle Royal Enfield Bullet is worshiped
बुलेट बाबा का मंदिर - फोटो : Flickr
धीरे-धीरे लोगों ने मान लिया कि इस बाइक में कोई दिव्य शक्ति है और इसकी पूजा करने लगे। फिर यहां एक मंदिर भी बनवा दिया गया। लोग इसे बुलेट बाबा का मंदिर या ओम बन्ना मंदिर कहते हैं। 
विज्ञापन
Story behind Om Banna Temple of Rajasthan where motorcycle Royal Enfield Bullet is worshiped
बुलेट बाबा का मंदिर
राजस्थान के रोपर जिले में जोधपुर-पाली हाइवे (NH-50) के पास पाली जिले में मौजूद इस मंदिर से गुजरने वाले यात्री यहां रुककर दर्शन जरूर करते हैं। जिस पेड़ से मोटरसाइकिल का एक्सिडेंट हुआ लोग उसकी भी पूजा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed