फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस किले में आज भी गूंज रही है 7 लड़कियों की चीखें, कोई नहीं रखता यहां कदम

Mon, 03 Oct 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 03 Oct 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
haunted story of Lalitpur Talbehat Fort
हमारे देश में कई सारी ऐसी जगह हैं जहां लोग पैर रखने से भी डरते हैं। ऐसा ही एक किला आज भी 7 लड़कियों की चीखों का गवाह है। पिछले 150 साल से लोग यहां लड़कियों की चीखों को सुन रहे हैं। इस किले के दरवाजे पर 7 लड़कियों की पेटिंग बनी है। जानिए क्यों इस वीरान किले में गूंज रही है 7 लड़कियों की आवाजे।
haunted story of Lalitpur Talbehat Fort
ललितपुर के तालबेहट का किला 1850 में मर्दन सिंह ने बनवाया था। राजा मर्दन सिंह ने 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया था। उन्हें आज भी क्रांतिवीर के रूप में याद किया जाता है। तालबेहट के किले को मर्दन सिंह ने अपने पिता प्रहलाद सिंह के लिए बनवाया था।

 
haunted story of Lalitpur Talbehat Fort
इतिहासकारों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन तालबेहट राज्य की 7 लड़कियां राजा मर्दन सिंह के इस किले में नेग मांगने गई थीं। तब राजा के पिता प्रहलाद किले में अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
haunted story of Lalitpur Talbehat Fort
लड़कियों की खूबसूरती देखकर उनकी नीयत खराब हो गई और उन्होंने सातों लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़कियों ने इस घटना से आहत होकर महल के बुर्ज से कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
haunted story of Lalitpur Talbehat Fort
कहते हैं आज भी उन सात लड़कियों की आवाजें तालबेहट फोर्ट में सुनाई देती हैं। यह घटना अक्षय तृतीया के दिन हुई थी, इसलिए आज भी यहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed