दुनियाभर में सेल्फी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग जो भी करते है उसे तुरंत कैमरे में कैद कर लेते हैं। लेकिन दो लड़कियों के लिए उनकी सेल्फी बेहद डरावनी बन गई।
इंग्लैंड के न्यूकैसल में रहने वाली दो सहेलियां केयली एटकिंनसन और विक्टोरिया ग्रीव्स हमेशा की तरह पार्टी करने पब में गई थीं। डांस करने के बाद जैसे जैसे भीड़ कम होने लगी वो भी बाहर आने लगीं।
पब के बाहर आने के बाद दोनों ने अपनी कई सेल्फी खींची। घर लौटने के बाद पेशे से नर्स विक्टोरिया ने केयली के साथ ली गई सेल्फी को स्नैपचैट पर अपलोड कर दी।
केयली ने विक्टोरिया को फोटो देखकर तुरंत फोन किया। उसे बताया कि वो एक बार फिर से पब के बाहर ली गई सेल्फीज को देखे।
विक्टोरिया को तस्वीरें देखने के बाद कुछ समझ नहीं आया। लेकिन जब दोबारा तस्वीर को गौर से देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि सेल्फी में उन दोनों के अलावा ठीक उनके बीचोंबीच एक भूत भी मौजूद था।