फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

118 साल पुरानी है यह तस्वीर, मगर आज भी इसे गौर से देखने पर कांप जाती है रूह...

Wed, 06 Jun 2018 08:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Ghost Spotted In 118 Year OLd Photo Of 15 Girls Outside Linen Mill in Ireland
Girls
यह तस्वीर 118 साल पुरानी है। पहली नजर में यह एक सामान्य तस्वीर लगती है जिसमें कुछ लड़कियां पोज देती नजर आ रही हैं। मगर जो भी इसे गौर से देखता है वह सन्न रह जाता है। आखिर ऐसा क्या है इस फोटो में? यह तस्वीर 1990 में आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में ली गई। इसमें नजर आ रही लड़कियां कपड़ा मिल में काम करती हैं। सभी अपनी यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही हैं। उनकी कमर में औजार बंधा है और सभी के हाथ मुड़े हुए हैं।


 
Ghost Spotted In 118 Year OLd Photo Of 15 Girls Outside Linen Mill in Ireland
Girls
इस पुरानी तस्वीर को सबसे पहले 'बेलफास्ट लाइव' ने इंटरनेट पर पोस्ट किया था। यकीनन जब वेबसाइट वालों ने इस तस्वीर को देखा होगा, तो उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह कितनी रहस्यमयी है? मगर लिंडा नाम की महिला ने तस्वीर पर जो कमेंट किया, उसने सभी को हैरान कर दिया।
 
Ghost Spotted In 118 Year OLd Photo Of 15 Girls Outside Linen Mill in Ireland
Girls
लिंडा ने दूसरी पंक्ति में दाईं तरफ बैठी लड़की की ओर इशारा करते हुए लिखा,'क्या किसी ने लड़की के कंधे पर रहस्यमयी हाथ पर गौर किया?' यह पढ़कर खुद तस्वीर पोस्ट करने वाले भी हैरान थे क्योंकि गौर से देखने पर साफ है कि जिस लड़की की कंधे पर हाथ नजर आ रहा है वह पीछे खड़ी लड़की का भी नहीं है। पीछे जो लड़की खड़ी है उसके हाथ बंधे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghost Spotted In 118 Year OLd Photo Of 15 Girls Outside Linen Mill in Ireland
Girls
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना को खारिज किया गया है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस दौर में यह तस्वीर ली गई, उस दौरान तकनीक इतनी एडवांस नहीं थी। तो फिर यह हाथ किसका है? 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed