{"_id":"5a4627894f1c1b6a118baac3","slug":"every-time-sneezes-are-not-bad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर बार छींक अशुभ नहीं होती, अपशकुन के अलावा मिल सकते हैं ये सुखद संदेश ","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
हर बार छींक अशुभ नहीं होती, अपशकुन के अलावा मिल सकते हैं ये सुखद संदेश
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
demo
आप किसी काम से जा रहे हैं और अचानक कोई छींक दे, तो मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं कुछ अशुभ न हो जाए। छींक सुनाई देना हमेशा अशुभ संकेत नहीं होता।
demo
प्राचीन समय से ही छींक आने को अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इसको लेकर प्राचीन मान्यताएं और विश्वास भी प्रचलित हैं। माना जाता है कि जाते समय कोई छींक दे, तो यह अशुभ होता है। किसी कार्य को शुरू करने से पहले कोई छींक दे, तो यह अशुभता का संकेत है, लेकिन हर बार छींक सुनाई देना अशुभ संकेत नहीं है। शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि घर आया मेहमान वापस जाता है और ऐसे में कोई छींक दें, तो उसे यात्रा में कठिनाई होती हैं। अगर यह छींक कोई छोटा बच्चा लेता है, तो यात्रा सुखद और आरामदायक होती है।
demo
मान्यतानुसार, यदि आपको दवाई लेते समय छींक आ जाए और दवा हाथ से गिर जाए, तो उस रोग का निवारण शीघ्र हो जाता है। ऐसा होने पर रोगी के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार आता है। यदि कोई व्यक्ति श्मशान या किसी दुर्घटना स्थल पर छींक देता है, तो इसे शुभ माना जाता है। अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और उस समय सामने से गाय छींक दे, तो वह कार्य निश्चित रूप सेे सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में कुत्ता छींक दे, तो उस काम में बाधा आती है। कार्य पूरा नहीं होता है। यदि आप कोई सामान खरीद रहे हो और आपको छींक आ जाए,खरीदा गया सामान आपके लिए शुभ होता है और लाभ देता है। नए वस्त्र पहनते समय कोई छींक दे, तो यह दुगुनी खुशी मिलने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि शीघ्र ही नए वस्त्र मिलने वाले हैं। शुभ कार्य करते समय कोई छींक दे, तो काम पूरा होने में बाधा आती है। भोजन करने से उपरांत छींकना शीघ्र स्वादिष्ट भोजन मिलने का संकेत है।
यदि नहाते समय आपको छींक आ जाए, तो समझो आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। यदि आप कोई नया बिजनेस या व्यापर शुरू कर रहे हैं और ऐसे में कोई छींक देता है, तो व्यापार में वृद्धि होती हैं। शाम के समय पूर्व दिशा से छींक की आवाज सुनने से स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है। पैसे गिनते समय यदि एक से अधिक बार छींक आ जाए तो धन वृद्धि होती हैं।

कब है अशुभ
भोजन से पूर्व छींक सुनाई देना अशुभता का संकेत मानी जाती है। ऐसा होने पर कुछ समय के लिए भोजन स्थगित कर दें। नए मकान में प्रवेश कर रहे हैं और कोई छींक दे, तो प्रवेश कुछ समय के लिए रोके और मीठा खाकर, जल ग्रहण कर ही प्रवेश करें। सोने से पूर्व और जागने के तुरंत बाद छींक सुनाई देना अशुभ संकेत है। घर से निकलते समय कोई सामने से छींकता है, तो कार्य में बाधा आती है, लेकिन एक से अधिक बार छींकता है, तो काम आसानी से पूरा हो जाता है। आप किसी काम से खड़े हैं और कोई आपके ठीक सामने छींकता है, तो यह अशुभ संकेत है। इससे लड़ाई या किसी से बहस होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि सोना खरीदते समय कोई छींकता है, तो यह अशुभ होता है।