{"_id":"5a1d44044f1c1b686a8b62a2","slug":"do-you-know-the-reason-why-chicken-pox-called-mata-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'चिकन पॉक्स' को भारत में माता क्यों कहा जाता है, ये है कारण","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
'चिकन पॉक्स' को भारत में माता क्यों कहा जाता है, ये है कारण
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
चिकन पॉक्स की जांच करता डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं 'चिकनपॉक्स' या 'चेचक' की बीमारी को 'माता' क्यों कहा जाता है..? दरअसल, इसके पीछे कई भ्रांतिया और किंवदंतिया है जो पूरे देश में प्रचलित है। ताज्जुब की बात है कि पढ़े-लिखे लोग भी चिकनपॉक्स को 'माता' बोलते हैं।
demo
हम सभी ये जानते हैं कि चिकन पॉक्स खसरा से फैलने वाली एक बीमारी है जो सीधे 'हाइजीन' से जुड़ी हुई है। लेकिन भारत में इसे माता की ओर से सजा माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस समय मरीज को किसी तरह की दवाइयां देना वर्जित माना जाता है और सिर्फ नीम की डालियां ही एकमात्र उपाय समझा जाता है। इन्हें मरीज़ के सिरहाने रखकर इस बीमारी के ठीक होने का इंतज़ार किया जाता है।
demo
बता दें भारत में इस बीमारी को माता शीतला से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस बीमारी को माता कहा जाता है। शीतला माता जिनका संस्कृत में अनुवाद ही शीतलता प्रदान करने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
इन्हें अद्भुत शक्तियों वाली देवी माना जाता है। कहते हैं कि माता के एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में पवित्र जल का पात्र होता है। इसी झाड़ू से माता रोग देती है और उचित पूजा और सफाई रखने पर पवित्र जल से बीमारी को हर लेती हैं। शास्त्रों में शीतला माता को दुर्गा का ही एक प्रादुर्भाव माना गया है।
विज्ञापन
demo
माता के लिए शीतला अष्टमी भी बनाई जाती है। इस दिन घरों में गरम खाना नहीं पकाया जाता और लोग माता की पूजा करने के उपरांत एक दिन पहले का बासी खाना ही खाते है, इस प्रकार माता उन पर प्रसन्न हो कर उनके घर को बीमारियों से दूर रखती है।