फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई जैसे शहर में जहां लोगों को रहने के लिए छत नहीं मिलती वहीं यहां एक शख्स ने लॉटरी में जीता 5.8 करोड़ का फ्लैट लौटा दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ता विनोद शिर्के को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की लॉटरी में 2 फ्लैट मिले थे, इनमें से एक फ्लैट 4.99 करोड़ और दूसरा 5.08 करोड़ रुपए का था।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
बता दें कि, शिर्के शिवसेना के अग्रीपाड़ा शाखा के प्रमुख हैं। उन्होंने बीते दिसंबर की लॉटरी में नाना चौक स्थित धवलगिरि बिल्डिंग में दो 2 बीएचके फ्लैट जीते थे। इनमें से एक 4.99 करोड़ और दूसरा 5.8 करोड़ की कीमत का था। लेकिन अपने वास्तु सलाहकार से सलाह के बाद मैंने फैसला किया कि मैं 5.8 करोड़ रुपये वाला फ्लैट नहीं लूंगा।
3 of 5
- फोटो : File Photo
शिर्के ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और एस्ट्रोलॉजर तेजस तालसकर से दोनों फ्लैट दिखवाए थे। जिसके बाद तेजस ने उनसे दोनों में वास्तुदोष बताकर सरेंडर करने की सलाह दी थी। हालांकि, शिर्के एक फ्लैट रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : File Photo
एएनआई से बातचीत में शिर्के ने खराब वास्तु का हवाला देते हुए कहा कि शौचायल उत्तर-पूर्व में है। मैंने अपने वास्तु सलाहकार के सुझाव पर इसे लौटाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे वास्तु सलाहकार ने मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक बेहतर करियर सुनिश्चित करने के लिए फ्लैट्स में कुछ अनिवार्य बदलावों का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA)
- फोटो : Mumbai Live
बता दें कि यह महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की लॉटरी के इतिहास में बिकने वाला यह सबसे महंगा फ्लैट था। म्हाडा के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के ने विभाग को अपने फैसले के बारे में सूचित किया है और अब प्रक्रिया के अनुसार वेटिंग लिस्ट में आने वाले लोगों को फ्लैट की पेशकश की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।