फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: वैज्ञानिकों की दुनिया को चेतावनी, इस साल आएगा प्रलय, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 15 Jan 2022 11:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Scientists warn the world  to global warming this year catastrophe will come You shocked to know the reason
इस साल आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay

धरती पर प्रलय आने को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहती हैं। अब एक बार फिर दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों ने प्रलय को लेकर चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी-ऐसी बातें कही हैं जिनके बारे में जानकर आप हिल जाएंगे। धरती पर आने वाली आपदाओं को लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं। दुनिया की सबसे बड़ी मैगजीन 'नेचर' ने वैज्ञानिकों का एक सर्वे किया है। विज्ञान की रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली मैगजीन के सर्वें में उनको शामिल किया गया था जो आईपीसी की क्लाइमेट रिपोर्ट तैयार करते हैं। 



इस सर्वे में वैज्ञानिकों ने धरती पर हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर कई बड़ी बातें बताई हैं। वैज्ञानिकों ने धरती पर प्रलय के आने को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने इस सर्वें में बताया है कि धरती पर कब प्रलय आएगा। दुनिया में लोग बच्चे पैदा करें या न करें इसको लेकर भी बड़ी बातें कही हैं। आईए जानते हैं वैज्ञीनकों के उस रिपोर्ट के बारे में जिसने पूरी दुनिया हिलाकर रख दिया है। 

Scientists warn the world  to global warming this year catastrophe will come You shocked to know the reason
इस साल आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस सदी के आखिरी में धरती पर भीषण बदलाव देखने को मिलेंगे। 2100 तक धरती पर होने वाले भयानक बदलाव प्रलय की तरह होंगे। दुनियाभर के 233 वैज्ञानिकों ने आईपीसी की क्लाइमेट रिपोर्ट को तैयार किया है। इन वैज्ञानिकों में कोलंबिया में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एंटीकोइया की रिसर्चर पाओला एरियास भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दुनिया में बदलवा हो रहे हैं। संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। प्रदूषण और गर्मी लागतार बढ़ती जा रही है। इन सबके के बीच जीना कठिन होने वाला है। बारिश के पैटर्न में बदलाव की वजह से पानी की समस्या पैदा होगी। उनका कहना है कि आगे जाकर भयावह स्थिति होगी। 

Scientists warn the world  to global warming this year catastrophe will come You shocked to know the reason
इस साल आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay

पाओला एरियास ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जैसे ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है वैसे समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। मुझे नहीं लगता है कि दुनिया के नेता ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर सक्रिय हैं। वे बहुत धीरे-धीरे कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार धरती को नहीं बचाया जा सकता है। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बड़ी संख्या में लोग एक साथ विस्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से पता चलता है कि अब इंसानों के पास धरती को बचाने के लिए बहुत कम समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists warn the world  to global warming this year catastrophe will come You shocked to know the reason
इस साल आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay


यूनिवर्सिटी ऑफ एंटीकोइया की रिसर्चर की इस बात से दुनिया के कई वैज्ञानिक सहमत हैं। नेचर जर्नल के सर्वे में क्लाइमेट रिपोर्ट तैयार करने वाले 233 वैज्ञानिक शामिल हुए थे। इनमें 92 वैज्ञानिकों ने जवाब दिए हैं। 40 प्रतिशत वैज्ञानिकों ने साफ कहा कि 2100 तक धरती इतनी आपदाएं आएंगी जिसकी वजह के कई देश पूरी तरह तबाह हो जाएंगे। बेमौसम बारिश, बादल फटने की घटना, सुनामी, सूखा और बाढ़ जैसी आपदाएं उतपन्न होंगी जिसके चलते इंसान पेरशान हो जाएगा। 

विज्ञापन
Scientists warn the world  to global warming this year catastrophe will come You shocked to know the reason
इस साल आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay

88 प्रतिशत वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रलय जैसी आपदाएं आएंगी। जलवायु परिवर्तन से कई पीढ़ियां परेशान रहेंगी। वैज्ञानिकों ने तो जलवायु परिवर्तन की वजह से अपनी जीवन शैली बदल डाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मन में सवाल यह खड़ा होता है कि बच्चे पैदा करें या नहीं, क्योंकि तबाह हो रही दुनिया में उन्हें लाने की क्या जरूरत है। हम उनको अच्छा भविष्य नहीं दे सकते हैं। उनका कहना है कि जब वे जलवायु परिवर्तन को लेकर सोचते हैं तो उनको बेचैनी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed