जब भी हम चांद तारों और अंतरिक्ष की बात करते हैं तो ब्लैक होल का जिक्र अपने आप हो जाता है। ब्लैक होल क्या है? ये सवाल हमेशा से ही खगोल विज्ञान के लिए रहस्मयी चीजों में से एक है जो विज्ञान में रुचि रखते हैं उनके अंदर ब्लैक होल के बारे में जानने की हमेशा से ही उत्सुकता बनी रहती है। ब्लैक होल को 'कृष्ण विवर' भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि सुपरमैसिव ब्लैकहोल उन प्राइमॉर्डियल ब्लैक होल से बने होंगे जो बिग बैंग के ठीक बाद अस्तित्व में सामने आए थे। हमारे ब्रह्मांड में कई ब्लैक होल हैं। ब्लैक होल हमारे अंतरिक्ष में ऐसी जगह है जहां बहुत ही ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल मौजूद है। इनकी ऊर्जा इतनी है कि कोई भी चीज इसके आरपार नहीं जा सकती है। यहां तक कि प्रकाश भी इनसे होकर नहीं जा सकता है। यहां भौतिक विज्ञान का कोई भी नियम काम नहीं करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ब्लैक होल से जुड़ी हुई तमाम बातें-
Black holes: जानिए कैसे अस्तित्व में आए ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने किया अब तक सबसे बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक होल की खोज कार्ल स्क्वार्जस्चिल्ड और जॉन व्हीलर ने किया था। स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल के बाहरी हिस्से को हॉराइजन बताया था। हॉकिंग के अनुसार, ब्लैक होल रेडिएशन के चलते एक पूरी तरह से द्रव्यमान मुक्त होकर गायब हो जाता है। आइंस्टीन के अनुसार के लॉ ऑफ जनरल के अनुसार, ब्लैक होल की शक्ति इतनी ज्यादा होती है कि इसके आस-पास आने वाली कोई भी चीज इसके प्रभाव से बच नहीं सकती है।
अगर कोई ब्लैक होल के अंदर चला जाए तो क्या होगा? अगर आप ब्लैक होल के अंदर जाने के बारे में सोचते हैं तो ये असंभव है, क्योंकि पहुंचने से पहले ही आप जलकर राख हो जाएंगे। मान लिया जाए कि अगर इंसान इसके अंदर चला भी जाए तो क्या कोई दूसरा ग्रह मिलेगा या फिर कुछ और। इसीलिए ब्लैक होल अभी तक रहस्य बना हुआ है।
न्यूजर्सी की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के डेनिएल हारलो और कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पैट्रिक हायडन ने एक अध्ययन किया और वर्ष 2013 में इस नतीजे पर पहुंचे।
अगर विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर से भी ये पता लगाया जाए कि ब्लैक होल के अंदर के हिस्से का जुड़ाव कैसा है तो भी काफी समय लग जाएगा और तब तक ये ब्लैक होल अपने आप ही खत्म हो जाएगा।