{"_id":"59f988d44f1c1b87698b8aa6","slug":"worlds-first-smart-train-in-the-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ गई दुनिया की पहली स्मार्ट ट्रेन, चलेगी बिना पटरियों के","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
आ गई दुनिया की पहली स्मार्ट ट्रेन, चलेगी बिना पटरियों के
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
smart train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट चीजों के जमाने में आखिर क्या-क्या स्मार्ट होने की उम्मीद रख सकते हैं..? आप ज्यादा से ज्यादा समार्ट गैजेट्स, स्मार्ड रोबोट्स, स्मार्ट कार्ड्स, स्मार्ट वॉच इत्यादि सोच सकते हैं लेकिन वो नहीं सोच सकते जो इस खबर में हम आपको बताएंगे।
smart train
दरअसल, दुनिया की पहली स्मार्ट ट्रेन आ गई है। यह पड़ोसी देश चीन में शुरू हो चुकी है। ladbible.com की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रेन सड़क पर वर्चुअल ट्रैक पर ही चलती है। फिलहाल इसकी शुरूआत नहीं की गई है लेकिन बीते सप्ताह चीन के झुझुओ प्रांत में इसे टेस्ट ड्राइव के लिए सड़क पर उतारा गया।
smart train
इस रेल को जिसने भी देखा वह चौंक गया। इस रेल सिस्टम को 'ऑटोनॉमस रेल रैपिड ट्रांसिट' (ART) नाम दिया गया है। तीन बोगियों की इस ट्रेन में करीब 300 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन अधिकतम 70 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
smart train
चीनी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, इस ट्रेन का डिजाइन काफी फ्लेक्सिबल है और इसके चलते यह शहर के व्यस्त ट्रैफिक के बीच भी सड़क पर आसानी से चल सकती है।
विज्ञापन
देखें वीडियो