यह दुनिया का इकलौता AC होगा जो बिना बिजली के चलता है। गर्मी के दिनों में इससे बेहतर विकल्प मिलेगा क्या..? और तो और बिजली बिल से भी छुटकारा मिल जाएगा। ऐसी राहत भरी सांस शायद ही कोई दूसरा विकल्प आपको लेने देगा। सबसे खास बात यह है कि ये एयर कंडीशनर पोर्टेबल है। मतलब कि इसे आप आसानी से कहीं भी ला ले जा सकते हैं।
इस AC का नाम Coolala है। Coolala कंपनी ने इसका निर्माण किया है। सोलर एनर्जी से चार्ज होता है। है न अनोखी खोज। अब इतने काम की चीज का दाम भी जान लो। इसकी कीमत 13500 रुपए है। वहीं सबसे महंगा मॉडल 30,874 रुपए में आता है। बता दें एक बार चार्ज होने के बाद इसकी बैटरी 8 घंटे तक चलती है। 150 स्केवयर फीट के एरिया को यह बड़े आराम से ठंडा कर सकता है। LED लाइट से लैस है इसलिए अंधेरा होने पर भी यह लाइट जलाकर अपना काम कर सकता है।
इसके अलावा एसी में पावर बैंक, एक्जॉस्ट होस, एसी और डीसी एडॉप्टर है। AC को यूज करने के लिए पावर एडॉप्टर से प्लग इन करना होता है और आउटडोर यूज के लिए इसे साथ दिए गए पावर स्टेशन से बस अटैच करना है। कई बार सूरज नहीं होने पर भी ये पावर स्टेशन के जरिए काम कर लेता है। इसमें वर्ल्ड का मोस्ट पावरफुल माइक्रो एयर कंप्रेसर दिया गया है। वजन सिर्फ 3 किलो है। इसे व्हील के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
ऐसे दूसरे एयर कंडीशनर भी डिजाइन किए गए हैं लेकिन उनमें शॉर्ट बैटरी लाइफ होने के कारण एक्सेसेबल नहीं है। इसको एक बार चार्ज करने के बाद आपको बैटरी लो होने की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा। Coolala 3500 BTU एयर कंडीशनर है इसमें 100 वॉट की एनर्जी दी गई है।