{"_id":"5b87d65642c792463a2e5d20","slug":"video-being-viral-of-tiny-sponge-detect-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक छोटा सा कैप्सूल जो लगा सकता है कैंसर का पता, बस चुटकियों में ऐसे करता है काम","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
एक छोटा सा कैप्सूल जो लगा सकता है कैंसर का पता, बस चुटकियों में ऐसे करता है काम
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
e
कैंसर जैसी घातक बीमारी का पता लगाने के लिए जहां केवल टेस्ट कराने के लिए ही लोग हजारों रुपए खर्च कर देते हैं वहीं अब एक ऐसा कारगर कैप्सूल तैयार किया गया है जो चुटकियों में इस बात का पता लगाएगा। सबसे खास बात यह है कि ये कैप्सूल प्रारंभिक कैंसर कोशिकाओं को खोजने के सबसे क्रांतिकारी तरीका है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसकी मदद से कैंसर को शुरू में ही पकड़ा जा सकता है।
e
बता दें इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसे फेसबुक पर ताबड़तोड़ तरीके से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। अभी तक वीडियो को 21 हजार बार शेयर किया जा चुका है। तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर इसके बारे में जानने की कोशिश में जुटे हैं। वीडियो को फेसबुक के गिनीज क्लब नामक पेज पर शेयर किया गया है, जहां ये भी बताया गया है कि इस कैप्सूल को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इजाद किया गया है।
e
इस कैप्सूल को इस्तेमाल करने का बेहद आसान सा तरीका वीडियो में दिखाया गया है। कैप्सूल एक धागे से बंधा हुआ है। इसे एक महिला को खाने के लिए दिया जाता है। जिसके बाद ये कैप्सूल उसके पेट में जाता है जबकि धागे का एक सिरा डॉक्टर अपने हाथ में पकड़ कर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
e
जैसे ही यह कैप्सूल महिला के पेट में जाता है, यह अपना काम करना शुरू कर देता है। जी हां, वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से कैप्सूल पेट में जाते ही फट जाता है और फूलने लगता है। इसके बाद इसे धागे की मदद से बाहर खींच लिया जाता है जिस पर महिला के ब्लड सेल्स आ जाते हैं। बाद में इन ब्लड सेल्स की जांच से महिला के कैंसर का पता लगा लिया जाता है।
इस कैप्सूल में जो कैंसर का पता लगाने के लिए जो दवा भरी गई है उसका नाम है 'Cytosponge' जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के साइंटिस्टों ने मिलकर तैयार किया है। चलिए अब आपको भी दिखाते हैं इसका वीडियो...
इस कैप्सूल में जो कैंसर का पता लगाने के लिए जो दवा भरी गई है उसका नाम है 'Cytosponge' जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के साइंटिस्टों ने मिलकर तैयार किया है। चलिए अब आपको भी दिखाते हैं इसका वीडियो...