फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों ने भी माना, मौजूद है रामसेतु, बताई ये चौंकाने वाली बातें

Wed, 13 Dec 2017 11:16 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Scientists have also believed that Ram Setu was man made
ramsetu
रामसेतु के अस्तित्व पर बहस होती रहती है। लेकिन अब एक साइंस चैनल ने दावा किया है कि भारत और श्रीलंका के बीच बना पुल मानव निर्मित है। चैनल के मुताबिक बलुई रेखा पर मौजूद पत्थर करीब 7 हजार साल पुराने हैं।
Scientists have also believed that Ram Setu was man made
ramsetu
साइंस चैनल ने सोमवार को एक वीडियो ट्विटर पर डाला, जिसमें कुछ भूविज्ञानियों और वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रामसेतु पर पाए जाने वाले पत्थर बिल्कुल अलग और बेहद प्राचीन हैं। मालूम हो कि भारतीय धर्मग्रंथों में इस पुल को रामसेतु के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लंका जाने के लिए राम की अगुवाई में वानरसेना ने इस पुल का निर्माण किया था।
Scientists have also believed that Ram Setu was man made
ramsetu
इस पुल को लेकर बनाए गए एनसिएंट लैंड ब्रिज नाम के प्रोमो को अमेरिका में बुधवार शाम साढ़े सात बजे डिस्कवरी कम्युनिशेन के साइंस चैनल पर  दिखाया जाएगा। इसमें अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में रामेश्वरम के नजदीक पामबन द्वीप से श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक 30 मील लंबी बनी पत्थरों की यह श्रृंखला मानव निर्मित है। इस प्रोमो को 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक नासा की ओर से ली गई तस्वीर प्राकृतिक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists have also believed that Ram Setu was man made
demo
दूर से लाए गए पत्थर
वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि पुल में इस्तेमाल किए पत्थरों को कहीं दूर से लाया गया है। क्योंकि पत्थर करीब 7000 साल पुराने हैं, जबकि जिस बलुई धरातल पर ये मौजूद हैं वह महज 4000 साल पुराना है। भूविज्ञानी ऐलन लेस्टर ने कहा कि पत्थर कहीं और से लाए गए हैं। हालांकि ये पत्थर कहां से और कैसे आए, यह अब भी एक रहस्य है।

 
विज्ञापन
Scientists have also believed that Ram Setu was man made
ramsetu
यूपीए सरकार में हुआ था बवाल
यूपीए सरकार के कार्यकाल में रामसेतु के मुद्दे पर तब भारी राजनीतिक बवाल हुआ था, जब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा दे दिया था कि जब राम का ही अस्तित्व नहीं है तो रामसेतु कैसे हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed