फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह ज्वालामुखी दुनिया में ला सकता है ऐसी तबाही, साइंटिस्ट के लिए बना सबसे बड़े डर की वजह

Sat, 24 Mar 2018 09:37 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Know about The biggest fear of scientists about yellowstone supervolcano
Yellowstone Volcano
ये कहानी है दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी की... इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कहते हैं आज यह ज्वालामुखी वैज्ञानिकों के लिए बड़े डर की वजह भी बन चुका है।
Know about The biggest fear of scientists about yellowstone supervolcano
Yellowstone Volcano
जी हां, इस ज्वालामुखी का नाम है 'यलोस्टोन'... इसे लेकर साइंटिस्ट को नया डर सताने लगा है कि यह लावा से भरा हुआ है और कभी भी फट सकता है। इसलिए वैज्ञानिक इसे 'सुपर वॉल्कैनो' का नाम भी दे रहे हैं। एक रिपोर्ट की माने तो यह ज्वालामुखी 72 किलोमीटर लंबी और 54 किलोमीटर चौड़ी एक चैनल के नीचे मिला है, इसमें लावा भरा हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इसमें धमाका हुआ तो यह सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट होगा।
Know about The biggest fear of scientists about yellowstone supervolcano
Yellowstone Volcano
यह जानकर अब साइंटिस्ट भी घबरा गए हैं और अब सवाल यह है कि अगर इस सुपर वॉल्कैनो में धमाका हुआ तो क्या क्या होगा।यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की ओर से रिसर्च कर रहे डॉ. पीटर नेलसन ने बताया कि इतनी तादाद में लावा होना बेहद खतरनाक है। ये कभी भी फट सकता है और अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया में इसके विनाशकारी असर होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about The biggest fear of scientists about yellowstone supervolcano
Yellowstone Volcano
इस ज्वालामुखी में इतनी ताकत है कि इसका मलबा आसमान में सैकड़ों किलोमीटर तक फैल जाएगा। ज्वालामुखी से निकलने वाली मोटी राख आसमान में जम जाएगी जो सूरज की किरणों को भी पूरी तरह से ढक देगी। हालात ऐसे बन जाएंगे कि जैसे किसी परमाणु के हमले के बाद हुआ हो।

वैज्ञानिक मानते हैं कि इस ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सूरज की किरणें महीनों धरती पर नहीं पड़ेगी और हम न्यूक्लियर विंटर जैसा कुछ देखेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस ज्वालामुखी से निकला लावा भी कई किलोमीटर के दायरे में बिखरेगा इसके चलते वहां जीवन नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Know about The biggest fear of scientists about yellowstone supervolcano
Yellowstone Volcano
इससे पहले ज्वालामुखियों पर रिसर्च करने वाले डॉक्टर मिशेल पोलैंड ने बताया था कि सबसे खतरनाक माने जाने वाले यलोस्टोन वॉलकेनो में बेहद ताकतवर धमाका हो सकता है। इस बार इसके विस्फोट से हाइड्रोथर्मल इरप्शन होगा। अगर ऐसा होता है तो इससे लगे कई इलाकों में विनाश जैसी स्थिति बन जाएगी और कई जानों को खतरा भी होगा। वैज्ञानिक ने यह भी बताया लगभग 13 हजार साल पहले ऐसा ही एक धमाका इस ज्वालामुखी के पास हुआ था जिस वजह से यहां 2.5 किलोमीटर चौड़ी खाई बन गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed