फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जूते से भी मिलेगी बिजली, यकीन न हो तो यहां देखिए

Thu, 26 Oct 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 26 Oct 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
device in shoes made for mobile charging and light
mobile charging shoes
यह हकीकत है कि आधुनिक युग की शुरुआत से पहले किसी भी अविष्कार का विरोध हुआ है और ऐसे में मुश्किल होती थी अविष्कारक के लिए। उन्हें पागल, सनकी तक कह दिया जाता था। 'गैलेलियो' तो याद होंगे न आपको... इस महान वैज्ञानिक ने सबसे पहले अध्ययन कर बताया था कि सूर्य गोल है और पृथ्वी उसका परिक्रमा करती है, न कि सूर्य पृथ्वी का चक्कर लगाता है।


 
device in shoes made for mobile charging and light
charging shoes
उस समय गैलेलियो को पागल घोषित कर देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। यहां तक कि उनके अविष्कार करने तक पर रोक लगा दी गई लेकिन वे नहीं रुके। अंतत: उन्हें जेल में डाल दिया गया। आने वाले समय में लोगों को गैलेलियो की कही बात स्वीकार करनी पड़ी। ऐसा करने पर साइंस ने ही लोगों को मजबूर कर दिया। 

जी हां...साइंस में कुछ भी हो सकता है। जैसे इस बाल वैज्ञानिक ने कर दिखाया है। इसके दिमाग की भी दात देनी होगी। इसने एक ऐसा डिवाइस तैयार कर दिखाया जो बड़े काम का है। इस डिवाइस से कहीं भी, कभी भी आपकी जरूरत के लिए बिजली का बंदोबस्त किया जा सकता है। 

 
device in shoes made for mobile charging and light
बाल वैज्ञानिक
सुनकर शायद थोड़ा अटपटा लगे लेकिन इस लड़के ने जूते से मोबाइल चार्ज और लाइट का जुगाड़ करने के लिए डिवाइस बनाई है। यहां देखिए इस बाल वैज्ञानिक का अविष्कार...

राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा के 11वीं के छात्र विनय कपकोटी ने यह कारनामा कर दिखाया है। बाल वैज्ञानिक ने एक ऐसा जूता डिजाइन किया है जिससे मोबाइल चार्ज होने के साथ-साथ रात में रोशनी भी मिलेगी। यह सब होगा जूते में फिट की गई बैटरी के जरिये, जो विद्युत ऊर्जा को संरक्षित करेगी और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
device in shoes made for mobile charging and light
demo
बाल वैज्ञानिक का ये जूता पांच वोल्ट तक के विद्युत उपकरणों को चार्ज कर सकता है। बता दें इस जूते में विद्युत ऊर्जा संरक्षित करने के लिए 3.6 वोल्ट (700 मिली एंपियर) की बैटरी लगी है। इसके भीतर इनवर्टर सर्किट लगाया गया है जो 3.6 वोल्ट विद्युत ऊर्जा को पांच वोल्ट विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

यही नहीं जूते में एक एलईडी बल्ब लगाया गया है जो रात के समय अंधेरे इलाके से गुजरने वालों के लिए मददगार साबित होगा। साथ ही जूते में एक छोटा गेयर बॉक्स भी लगाया गया है। जूते में पावर सेव करके आगे के लिए उपयोग में भी लाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
device in shoes made for mobile charging and light
demo
​जूते के बाहर यूएसबी पोर्ट लगा है जिसके माध्यम से मोबाइल और विद्युत उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है। जूते को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सारे सर्किट जूते के तले में फिट आ जाते हैं।

जूते को खास तौर पर सेना को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है क्योंकि सैनिक कई दिनों तक जंगलों में रहते हैं जहां विद्युत की कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है। रात को टार्च की रोशनी से दुश्मनों द्वारा देखे जाने का खतरा बना रहता है। जूते के आगे लगी एलईडी के प्रकाश के माध्यम से जंगलों में रात को आसानी से कांबिंग की जा सकती है। प्रकाश सीधे जमीन के ऊपर पांव की सीध में पड़ेगा जिससे दुश्मन की नजर सैनिकों पर नहीं पड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed