फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने भारत के लिए की ऐसी भविष्यवाणी, सुनकर कांप जाएगा मन  

Wed, 04 Apr 2018 07:52 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
British scientists such prediction for India that People will die with hunger in future
फाइल फोटो
कहते हैं कि कोई भी भविष्य में झांक कर नहीं देख सकता। लेकिन आज के समय में इसका बड़ा अपवाद बन चुकी है महान वैज्ञानिकों द्वारा की गई कई बड़ी भविष्यवाणियां... दरअसल, इन साइंटिस्ट द्वारा की गई भविष्यवाणी आगे चलकर सच साबित होती हैं। इसलिए माना जाता है कि केवल ये भविष्य में झांकने की ताकत रखते हैं। 
British scientists such prediction for India that People will die with hunger in future
फाइल फोटो
फर्क बस इतना है कि यह भविष्यवाणियां पूरी रिसर्च और आंकड़ों के आधार पर की जाती है जो कहीं हद तक सटीक भी बैठती है। यहां वैज्ञानिक किसी प्रकार का अंधविश्वास फैलाने की मंशा से ऐसा नहीं करते। बल्कि वे तो समाज के विकास में अपना अहम योगदान अदा करने नजरिए से यह जिम्मेदारी निभाते हैं। बता दें हाल ही में एक ऐसी ही रिसर्च सामने आई है जिसमें भारत के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
British scientists such prediction for India that People will die with hunger in future
फाइल फोटो
वैज्ञानिकों की मानें तो भारत भले ही अभी एक तेजी से उभरता हुआ देश है लेकिन आने वाले समय में यहां अधिकतर लोगों को भूखा मरना पड़ सकता है। जी हां, हाल ही में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एग्जीटर ने एक अध्ययन में यह दावा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का तापमान अगर दो डिग्री बढ़ा तो ओमान, भारत, बांग्लादेश, सऊदी अरब और ब्राजील में सबसे ज्यादा खाद्य असुरक्षा उत्पन्न होगी क्योंकि यहीं ज्यादा सूखा पड़ेगा और बाढ़ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
British scientists such prediction for India that People will die with hunger in future
फाइल फोटो
ऐसे में भारत 122 देशों की इस सूची में सबसे ज्यादा भूखा मरने वाला देश होगा। रिसर्च में बताया गय है कि भारत उन देशों में शामिल है, जहां जलवायु परिवर्तन के चलते खाद्य असुरक्षा का सबसे ज्यादा संकट मंडरा रहा है। शोधकर्ता रिचर्ड बेट्ट के मुताबिक वे जानना चाहते थे कि कैसे मौसम के अति प्रभाव से कई देशों में खाद्य असुरक्षा होगी, जिससे लोगों को पर्याप्त और पौष्टिक खाना नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन
British scientists such prediction for India that People will die with hunger in future
फाइल फोटो
इसके लिए उन्होंने अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के विकासशील और कम विकसित 122 देशों का अध्ययन किया गया। जर्नल फिलॉस्फी ट्रांजैक्शन आफ रायल सोसाइटी में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। यदि अभी से भविष्य में आने वाली ऐसी समस्याओं से निपटने के रास्ते नहीं तलाशे गए तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed