{"_id":"596362594f1c1b726a8b489d","slug":"alarm-clock-beeped-after-13-years-stunned-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस घर में 13 सालों से लगातार बज रहा है अलार्म, लेकिन कोई इसे नहीं कर सकता बंद!","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
इस घर में 13 सालों से लगातार बज रहा है अलार्म, लेकिन कोई इसे नहीं कर सकता बंद!
Mon, 17 Jul 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अलार्म क्लॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर लोग समय से अपने रोजमर्रा के काम करने के लिए घड़ी में अलार्म सेट कर लेते है। कभी-कभी वही अलार्म आपके लिए सिरदर्द भी बन सकता है, खासकर जब आपका मन सिर्फ और सिर्फ आराम करने का हो। आज हम आपको एक ऐसी रियल स्टोरी से वाकिफ कराएंगे जिसमें घड़ी में अलार्म की रिंग तो सुनाई देती है पर वो किसी दीवार पर टंगी घड़ी या फिर फोन के अलार्म से नहीं बल्कि एक दीवार के अंदर से आती है।
2 of 5
अलार्म क्लॉक
एक अमेरिकी परिवार पिछले 13 साल से हर 10 मिनट पर अलार्म की आवाज झेल रहा है। परेशानी यह है कि वे उसे बंद भी नहीं कर सकते क्योंकि वह दीवार के पीछे गिरा पड़ा है।
3 of 5
अलार्म क्लॉक
अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये अलार्म घड़ी दीवार के अंदर कैसे पहुंची, तो यहां हम आपको बता दें कि ये घड़ी गलती से दीवार के पीछे गिर गई थी। दरअसल, इस घर के मुखिया जैरी अपने लिविंग रूम में एक निश्चित जगह पर टीवी के तार को लगाने के लिए छेद करना चाहता थे। इसके लिए उन्होंने तार को बड़ी मजबूती से बांधा हुआ था। लेकिन हवा का दवाब तेज होने की वजह से उन्होंने काम को बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलार्म क्लॉक
जेरी ने जिस जगह छेद करना था वहीं पर घड़ी को रख दिया था और उसमें 10 मिनट बाद का अलार्म सेट कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वो सुराख करने वाली जगह को भूल न जाएं लेकिन हवा की वजह से तार ढीले हो गए और उनका पूरा प्लान फ्लॉप हो गया। घड़ी दीवार के पीछे जा गिरी। जैरी और उनकी पत्नी को लगा कि कुछ दिनों में घड़ी की बैट्री खत्म हो जाएगी तो अलार्म बजने का सिलसिला भी थम जाएगा इसलिए उन्होंने उसे बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
अलार्म क्लॉक
लेकिन वह अलार्म बजता रहा। देखते-देखते 13 साल गुजर गए और अब यहां रहने वाले बूढ़े दंपति को इसे झेलने की आदत हो गई है। जब इस घड़ी के अलार्म की आदत के बारे में उनसे पूछा गया तो जैरी और उनकी पत्नी सिल्विया ने कहा कि अब इस घड़ी की आवाज का कनेक्शन सीधे दिमाग से जुड़ चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।