झमाझम बारिश हो रही है। हीरो और हिरोइन पानी से तर-बतर हैं। रोमांटिक गाना चल रहा है। सबकी निगाहें बड़े पर्दे पर टिकी हैं। एंटरटेनमेंट की पूरी सामग्री सामने बड़े पर्दे पर हाजिर है। फिर भी आपकी तरह कईयों को मजा नहीं आ रहा...
आएगा कैसे हाथ में पॉपकॉर्न का टब जो नहीं है!!
यह बात तो आपको भी माननी होगी कि पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के बिना फिल्म देखने का मजा ही नहीं आता। लेकिन आजकल एक अच्छे सिनेमाहॉल में फिल्म देखना जितना महंगा नहीं, उससे कहीं ज्यादा स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए पॉकेट ढीली करनी पड़ती है।
2 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
सबसे बुरी बात तो ये कि अपनी दुकान चलाने के लिए सिनेमाहॉल वालों ने बाहर से खाने-पीने की चीजे ले जाने पर बैन लगाकर रखा। मजबूरी में लोगों को अंदर मिलने वाले महंगे स्नैक्स खरीदने पड़ते हैं या फिर मन मसोस कर रहना पड़ता है।
3 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
लेकिन हम भी कम है क्या? वो सिनेमाहॉल वाले सेर हैं तो हम भी सवा सेर हैं। तभी तो, कभी जूतों में सिगरेट छुपाकर या फोन के कवर में च्विंगम छुपाकर ले जाते हैं।
4 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
लेकिन ये सब तो छोटी-मोटी ट्रिक्स हैं। बस खुद को तसल्ली देने का मामूली सा ट्रक। लेकिन एक कपल ऐसा है जिसने इस 'इंटरनेशनल क्राइसिस' का तोड़ निकाल लिया है।
5 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल बच्चे के कैरियर में कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स छुपाकर सिनेमाहॉल में ले गया।