{"_id":"604ddcd22b90876e5871c01f","slug":"saudi-arabia-build-a-new-city-under-neom-project-where-private-vehicles-not-allowed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा शहर: सऊदी अरब का वो खास शहर, जहां नहीं चलेंगी निजी गाड़ियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा शहर: सऊदी अरब का वो खास शहर, जहां नहीं चलेंगी निजी गाड़ियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सऊदी अरब में एक ऐसे शहर बसाने की तैयारी हो रही है, जहां निजी गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस खास शहर को बनाने का ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक, बहुत जल्द ही इस शहर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साल 2017 में ही निओम प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। ये शहर भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
2 of 5
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
- फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman
सऊदी अरब में बनने वाला इस नए शहर का क्षेत्रफल करीब 170 किलोमीटर में फैला होगा। निओम प्रोजेक्ट पर सऊदी अरब 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 36.32 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। निओम प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले इस शहर का नाम 'द लाइन' (The Line) होगा।
3 of 5
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
'द लाइन' शहर की सबसे खास बात ये है कि यहां निजी कारों का उपयोग प्रतिबंधित होगा। इस अनोखे शहर में केवल सार्वजनिक वाहनों को इस्तेमाल में लाया जाएगा। शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 7.26 लाख करोड़ से 14.53 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। बता दें कि सऊदी अरब में बनने जा रहे इस नए शहर में करीब 10 लाख लोग रहेंगे, वहीं साल 2030 तक इस खास शहर में 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सऊदी अरब की सरकार का ये कहना है कि आने वाले समय में इस शहर में कार्बन उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होगा। इस अनोखे शहर में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली होगी। 'द लाइन' शहर को कुछ इस तरह से बनाया जाएगा कि किसी भी जरूरी जगह पर पहुंचने में 20 मिनट से अधिक का समय नहीं लगेगा। इस शहर को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
निओम प्रोजेक्ट के तहत बनने जा रहे इस अनोखे शहर में अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनॉमस मोबिलिटी सॉल्यूशंस का उपयोग किया जाएगा। लाल सागर के तट पर इस शहर के निर्माण से साल 2030 में सऊदी अरब की GDP में 48 अरब डॉलर के आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।